Crypto एक्सचेंज FTX की BlockFi में स्टेक खरीदने की तैयारी

दोनों फर्मों ने हाल ही में बताया था कि BlockFi ने FTX के साथ लगभग 25 करोड़ डॉलर के क्रेडिट के लिए टर्म शीट साइन की है। हालांकि, इन फर्मों के बीच इक्विटी को लेकर एग्रीमेंट नहीं हुआ है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जून 2022 10:41 IST
ख़ास बातें
  • इससे BlockFi को क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के बीच फंडिंग मिल सकेगी
  • इन फर्मों के बीच इक्विटी को लेकर एग्रीमेंट नहीं हुआ है
  • क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान हुआ है

BlockFi ने FTX के साथ लगभग 25 करोड़ डॉलर के क्रेडिट के लिए टर्म शीट साइन की है

क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ महीनों से गिरावट के बावजूद इस सेगमेंट से जुड़ी कुछ फर्में बिजनेस को बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। क्रिप्टो एक्सचेंज FTX की क्रिप्टो लेंडिंग फर्म BlockFi में स्टेक खरीदने के लिए बातचीत चल रही है। BlockFi ने इस महीने की शुरुआत में कॉस्ट घटाने के लिए अपनी वर्कफोर्स में लगभग 20 प्रतिशत की छंटनी की थी। 

Wall Street Journal ने इस डील के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया कि इससे BlockFi को क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के बीच फंडिंग मिल सकेगी। दोनों फर्मों ने हाल ही में बताया था कि BlockFi ने FTX के साथ लगभग 25 करोड़ डॉलर के क्रेडिट के लिए टर्म शीट साइन की है। हालांकि, इन फर्मों के बीच इक्विटी को लेकर एग्रीमेंट नहीं हुआ है। इस बारे में BlockFi ने कहा कि फर्म मार्केट की अटकलों पर टिप्पणी नहीं करती। फर्म के प्रवक्ता का कहना था, "हम डील की शर्तों पर बातचीत कर रहे हैं और इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी जा सकती।" 
Advertisement

FTX के प्रवक्ता ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के कारण इस सेगमेंट की बहुत सी फर्मों के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं। अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से इंटरेस्ट रेट बढ़ाने और मंदी की आशंकाओं के कारण इक्विटी मार्केट में बड़ी गिरावट आई थी। इसके बाद से क्रिप्टोकरेंसीज में भी बिकवाली हो रही है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस हाल ही में 20,000 डॉलर से नीचे चला गया था। यह लगभग 18 महीने में इसका लो लेवल है। हालांकि, इसके बाद से बिटकॉइन के प्राइस में कुछ रिकवरी हुई है और यह 21,000 डॉलर से अधिक पर है। 

हाल ही में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Coinbase ने भी अपने स्टाफ की संख्या को लगभग 18 प्रतिशत कम करने का फैसला किया था। अमेरिका में हेडक्वार्टर रखने वाली इस फर्म के 1,000 से अधिक एंप्लॉयीज की छंटनी होने का अनुमान है। Coinbase ने इसकी चपेट में आए एंप्लॉयीज को ईमेल के जरिए यह जानकारी दी है। एक्सचेंज के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Brian Armstrong ने एक ब्लॉग पोस्ट में एक्सचेंज के लिए हायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में बहुत से लोगों को रिक्रूट किया गया था और इससे फर्म की एफिशिएंसी पर असर पड़ रहा है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
#ताज़ा ख़बरें
  1. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  3. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  4. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  7. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  9. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  10. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.