क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase पर सायबर अटैक का आरोपी भारत से हुआ गिरफ्तार

इस वर्ष मई में Coinbase पर यह सायबर अटैक हुआ था। इससे इस एक्सचेंज को 40 करोड़ डॉलर तक का नुकसान होने का अनुमान था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2025 21:05 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष मई में Coinbase पर यह सायबर अटैक हुआ था
  • इससे इस एक्सचेंज को 40 करोड़ डॉलर तक का नुकसान होने का अनुमान था
  • इस मामले में हैकर्स ने दो करोड़ डॉलर की फिरौती की भी मांग की थी

इस मामले में हैकर्स ने दो करोड़ डॉलर की फिरौती की भी मांग की थी

अमेरिका के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase पर हुए बड़े सायबर अटैक में कथित तौर पर शामिल कंपनी का एक पूर्व एजेंट भारत में गिरफ्तार हुआ है। इस वर्ष मई में Coinbase पर यह सायबर अटैक हुआ था। इससे इस एक्सचेंज को 40 करोड़ डॉलर तक का नुकसान होने का अनुमान था। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Coinbase के CEO, Brian Armstrong ने सायबर अटैक में शामिल कंपनी के कस्टमर सर्विस एजेंट को गिरफ्तार करने के लिए हैदराबाद पुलिस को धन्यवाद दिया है। इस पोस्ट में Brian ने लिखा है, "हम खराब आचरण के लिए जीरो टॉलरेंस रखते हैं। दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ हम कार्य करना जारी रखेंगे। भारत में हैदराबाद पुलिस को धन्यवाद। Coinbase का एक पूर्व कस्टमर सर्विस एजेंट गिरफ्तार हुआ है। इसमें कई पकड़े जाने बाकी हैं।" 

Coinbase ने बताया था कि हैकर्स ने अमेरिका के बाहर उसके कॉन्ट्रैक्टर्स और वर्कर्स को रिश्वत देकर कस्टमर्स के संवेदनशील डेटा को चुराया था। हैकर्स ने दो करोड़ डॉलर की फिरौती की भी मांग की थी। Coinbase ने बताया था कि सायबर अटैक से उसे 40 करोड़ डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि, कंपनी ने हैकर्स को फिरौती का भुगतान करने से इनकार कर दिया था। इसके साथ ही इस सायबर अटैक से प्रभावित सभी कस्टमर्स को उनके नुकसान की भरपाई करने का वादा किया था। कंपनी ने कहा था कि वह फिरौती का भुगतान नहीं करेगी और इसके बजाय इस सायबर अटैक के लिए जिम्मेदार अपराधियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ अपराध साबित करने से जुड़ी इनफॉर्मेशन देने वालों के लिए दो करोड़ डॉलर के फंड बनाया गया है। 

भारत में हाल ही में क्रिप्टो स्कैम के एक बड़े मामले में एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर छापे मारे थे। इसमें कथित तौर पर जाली क्रिप्टोकरेंसी पॉन्जी स्कीम और मल्टी-लेवल मार्केटिंग (MLM) स्कैम से कई इनवेस्टर्स के साथ लगभग 2,300 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया गया था। ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत इस मामले की जांच शुरू की है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में इस स्कैम के मुख्य आरोपी, Subhash Sharma और उसके साथियों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि, इस स्कैम का मुख्य आरोपी सुभाष शर्मा लगभग दो वर्ष पहले देश से फरार हो गया था। इसमें आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, चिट फंड्स एक्ट और बैनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम्स एक्ट और कुछ अन्य कानूनों के तहत आरोप लगाए गए हैं। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  3. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  4. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  5. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  9. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.