FIFA वर्ल्ड कप के लिए Crypto.com ने की स्पॉन्सरशिप डील

सबसे अधिक देखे जाने वाले ग्लोबल स्पोर्टिंग इवेंट्स में शामिल इस टूर्नामेंट से जुड़ी यह डील Crypto.com के ब्रांड को मजबूती देगी

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 24 मार्च 2022 11:04 IST
ख़ास बातें
  • एक्सचेंज के यूजर्स को यूजर्स को टूर्नामेंट के मैच देखने का मौका मिलेगा
  • स्पान्सरशिप डील की वैल्यू की जानकारी नहीं मिली है
  • फुटबॉल वर्ल्ड कप इस वर्ष के आखिर में कतर में होगा

Crypto.com इससे पहले कुछ देशों में स्पोर्ट्स इवेंट्स और डील्स के साथ जुड़ चुका है

क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Crypto.com ने इस वर्ष के अंत में कतर में होने वाले  FIFA वर्ल्ड कप के लिए स्पॉन्सरशिप डील की है। सबसे अधिक देखे जाने वाले ग्लोबल स्पोर्टिंग इवेंट्स में शामिल इस टूर्नामेंट से जुड़ी यह डील Crypto.com के ब्रांड को मजबूती देगी। सिंगापुर के इस एक्सचेंज को डील के तहत फुटबॉल स्टेडियम्स के अंदर और बाहर ब्रांडिंग राइट्स भी मिले हैं। कतर में FIFA के इवेंट्स के लिए एक्सचेंज एक्सक्लूसिव क्रिप्टो ट्रेडिंग पार्टनर भी होगा। 

इस स्पॉन्सरशिप डील की वैल्यू का पता नहीं चला है। Crypto.com ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यूजर्स को इस टूर्नामेंट के मैच देखने और स्पेशल मर्चेंडाइज जीतने का मौका भी मिलेगा। FIFA के चीफ कमर्शियल ऑफिसर Kay Madati ने कहा, "Crypto.com ने टॉप कैटेगरी में आने वाली टीमों और बड़े इवेंट्स को सपोर्ट करने की प्रतिबद्धता को पहले ही प्रदर्शित किया है और फुटबॉल से जुड़ा FIFA का ग्लोबल प्लेटफॉर्म बहुत बड़ा है। हम इस ब्रांड के कतर में FIFA वर्ल्ड कप के एक स्पॉन्सर के तौर पर जुड़ने से खुश हैं। इससे ग्लोबल लेवल पर इस गेम को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।" 
Advertisement

Crypto.com इससे पहले कुछ देशों में स्पोर्ट्स इवेंट्स और डील्स के साथ जुड़ चुका है। पिछले वर्ष इसने Ultimate Fighting Championship (UFC) के साथ लगभग 17.5 करोड़ डॉलर में 10 वर्ष का स्पॉन्सरशिप एग्रीमेंट किया था। फॉर्मूला 1 के साथ भी इसका स्प्रिंट सीरीज के लिए लगभग 10 करोड़ डॉलर की स्पॉन्सरशिप डील हुई है। इसने Los Angeles Staples Center की Crypto.com Arena के तौर पर रीब्रांडिंग के राइट्स भी हासिल किए हैं। 

एक्सचेंज के को-फाउंडर और CEO Kris Marszalek ने कहा, "दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट्स में से एक  FIFA वर्ल्ड कैप के स्पॉन्सर के तौर पर हम बहुत उत्साहित हैं। इससे Crypto.com के बारे में दुनिया भर में जानकारी बढ़ेगी। FIFA के साथ हमारी पार्टनरशिप के जरिए हम अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल इनोवेटिव तरीकों से करना जारी रखेंगे जिससे एक्सचेंज बेहतरीन स्पोर्ट्स इवेंट्स में योगदान देने के साथ ही दर्शकों के एक्सपीरिएंस को भी बढ़ा सकेगा।" हाल के वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेडिंग बढ़ी है और इस वजह से इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों के कारोबार में भी तेजी आ रही है। इन फर्मों ने मार्केटिंग और ब्रांडिंग पर खर्च को भी बढ़ाया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Sponser, FIFA, Deal, Value, Branding, Partner, Trading
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  6. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  7. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  8. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  9. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  10. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.