अमेरिका में डार्क वेब सेलर से जब्त हुए 3.4 करोड़ डॉलर के क्रिप्टो एसेट्स

यह व्यक्ति गैर कानूनी आइटम्स की बिक्री कर लाखों डॉलर कमा रहा था और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इसने क्रिप्टो एसेट्स का गलत इस्तेमाल किया था

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2022 20:40 IST
ख़ास बातें
  • इस मामले में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने मिलकर कार्रवाई की है
  • यह व्यक्ति गैर कानूनी आइटम्स की बिक्री कर रहा था
  • हाल के महीनों में क्रिप्टो सेगमेंट में स्कैम के मामले बढ़े हैं

इस डार्क वेब सेलर की पहचान का पता नहीं चला है

क्रिप्टो एसेट्स को जब्त करने के बड़े मामलों में से एक में अमेरिका के फ्लोरिडा में पुलिस ने एक डार्क वेब सेलर से लगभग 3.4 करोड़ डॉलर के क्रिप्टो एसेट्स को जब्त किया है। यह व्यक्ति गैर कानूनी आइटम्स की बिक्री कर लाखों डॉलर कमा रहा था और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इसने क्रिप्टो एसेट्स का गलत इस्तेमाल किया था। 

एक क्रिप्टोकरेंसी को एक अन्य में कन्वर्ट करने के लिए टंबलर्स और गैर कानूनी डार्क वेब फंड ट्रांसमिटर सर्विस का इस्तेमाल हो रहा था। टंबलर्स कई क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शंस को एक साथ मिलाते हैं और एक तय वॉलेट में क्रिप्टोकरेंसी को डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है। इसमें फंड के सोर्स का पता लगाना मुश्किल होता है। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने बताया कि यह कार्रवाई कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने मिलकर की है। हालांकि, इस डार्क वेब सेलर की पहचान का पता नहीं चला है। इसकी गिरफ्तारी को लेकर भी कोई जानकारी नहीं मिली है। डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने कहा कि यह व्यक्ति HBO, Netflix और Uber के यूजर्स की डिटेल्स बेच रहा था। 
Advertisement

हाल ही में अमेरिका में 'Frosties' कही जाने वाली उनकी  NFT सीरीज के साथ मनी लॉन्ड्रिंग और फ्रॉड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों ने अपना NFT प्रोजेक्ट छोड़ने से पहले बायर्स को लगभग 11 लाख डॉलर का नुकसान पहुंचाया था। इस तरह के मामले 'रग पुल स्कैम' कहे जाते हैं, जिनमें NFT प्रोजेक्ट्स या क्रिप्टोकरेंसीज के क्रिएटर्स से जल्द बिक्री करने के बाद गायब हो जाते हैं। इस वर्ष की शुरुआत में एक शिकायत दर्ज होने के बाद से इस NFT सीरीज केक्रिएटर्स Ethan Nguyen और Andre Llacuna की तलाश की जा रही रही थी। इन दोनों को 24 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े रिस्क की लोगों को जानकारी देने के लिए अमेरिका का ट्रेजरी डिपार्टमेंट एक कैम्पेन शुरू कर रहा है। डिपार्टमेंट का फाइनेंशियल लिटरेसी एजुकेशन कमीशन इसके लिए मैटीरियल तैयार करेगा और लोगों को क्रिप्टो एसेट्स के काम करने के तरीके और इससे जुड़े रिस्क के बारे में बताएगा। रेगुलेटर्स को यह आशंका है कि क्रिप्टो एसेट्स की लोकप्रियता बढ़ने से फाइनेंशियल सिस्टम के लिए रिस्क हो सकता है। यूरोपियन यूनियन के रेगुलेटर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने वालों को चेतावनी दी है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Users, Dark Web, Nerflix, America, NFT, Scam
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.