सावधान! ये 20 ऐप्स कहीं आपके फोन में तो नहीं? हटाया नहीं तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

रिपोर्ट में बताया गया है कि यूजर जैसे ही इन फेक ऐप्स को इंस्टॉल करता और ओपन करता, ऐप एक नकली इंटरफेस पर ले जाकर उनसे सीड फ्रेज मांगता था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जून 2025 21:40 IST
ख़ास बातें
  • Google Play Store पर 20 से भी ज्यादा ऐसे फेक ऐप्स मौजूद थे
  • ये असली क्रिप्टो वॉलेट्स जैसे दिखते थे
  • ये यूजर्स का 12 शब्दों वाला रिकवरी फ्रेज (seed phrase) चोरी कर लेते थे

Google ने फिलहाल इनमें से ज्यादातर ऐप्स को Play Store से हटा दिया है

अगर आप भी मोबाइल ऐप से अपना क्रिप्टो वॉलेट मैनेज करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। Cyble Research & Intelligence Labs (CRIL) की नई रिपोर्ट में सामने आया है कि Google Play Store पर 20 से भी ज्यादा ऐसे फेक ऐप्स मौजूद थे, जो असली क्रिप्टो वॉलेट्स जैसे दिखते थे लेकिन असल में यूजर का डेटा और फंड चुराने के लिए डिजाइन किए गए थे। CRIL के मुताबिक, ये ऐप्स दिखने में SushiSwap, PancakeSwap और HyperLiquid जैसे पॉपुलर वॉलेट्स जैसे लगते हैं, लेकिन इनमें ऐसे कोड शामिल थे जो यूजर्स का 12 शब्दों वाला रिकवरी फ्रेज (seed phrase) चोरी कर लेते थे।

रिपोर्ट में बताया गया है कि यूजर जैसे ही इन फेक ऐप्स को इंस्टॉल करता और ओपन करता, ऐप एक नकली इंटरफेस पर ले जाकर उनसे सीड फ्रेज मांगता था। जैसे ही यूजर यह जानकारी दर्ज करता, उसे हैकर्स के सर्वर पर भेज दिया जाता और यूजर के वॉलेट का पूरा एक्सेस उनके हाथों में चला जाता। इन ऐप्स को असली डेवलपर के नाम से अपलोड किया गया था, जिससे प्ले स्टोर पर मौजूदगी और भरोसा दोनों बने रहें। CRIL का कहना है कि इन ऐप्स के पीछे एक पूरा साइबर ऑपरेशन काम कर रहा था।

Google ने फिलहाल इनमें से ज्यादातर ऐप्स को Play Store से हटा दिया है, लेकिन रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। यूजर्स को सलाह दी गई है कि वो किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसके डेवलपर की जानकारी, ऐप के रिव्यू और परमिशन को ध्यान से जांचें। सबसे जरूरी बात, कोई भी ऐप अगर आपसे seed phrase मांगता है, तो समझ लीजिए कि वह फेक है। किसी भी असली क्रिप्टो वॉलेट ऐप को कभी भी सीड फ्रेज की जरूरत नहीं होती।

CRIL की इस रिपोर्ट के बाद साइबर सिक्योरिटी एजेंसियां भी अलर्ट मोड में हैं। अगर आपने हाल में कोई नया क्रिप्टो वॉलेट ऐप इंस्टॉल किया है, तो बेहतर होगा कि आप तुरंत उसकी जांच करें और जरूरत पड़ने पर उसे हटा दें। साथ ही Play Protect को ऑन रखें और अपने वॉलेट की सुरक्षा दोबारा कन्फर्म करें।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  3. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  4. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  5. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  9. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.