क्या क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से लग सकता है ग्लोबल फाइनेंशियल सिस्टम को झटका

क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट आने का प्रमुख कारण अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से रेट में की गई बढ़ोतरी है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 मई 2022 16:39 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष नवंबर में बिटकॉइन ने 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था
  • इससे क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू बढ़कर लगभग 3 लाख करोड़ डॉलर हो गई थी
  • क्रिप्टोकरेंसीज में पिछले कुछ वर्षों में तेजी से ग्रोथ हुई है

पिछले महीने में क्रिप्टोकरेंसीज में लगभग 800 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है

मार्केट कैपिललाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस मंगलवार को 10 महीनों में पहली बार 30,000 डॉलर से नीचे गया था। क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट आने का प्रमुख कारण अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से रेट में की गई बढ़ोतरी है। इसका असर स्टॉक मार्केट पर भी पड़ा है। 

CoinMarketCap के डेटा के अनुसार, पिछले महीने में क्रिप्टोकरेंसीज में लगभग 800 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। पिछले वर्ष नवंबर में बिटकॉइन ने 68,000 डॉलर के साथ अभी तक का हाई लेवल बनाया था। इससे क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू बढ़कर लगभग 3 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गई थी। हालांकि, यह आंकड़ा मंगलवार को 1.51 लाख करोड़ डॉलर का रह गया। इस वैल्यू में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 600 अरब डॉलर और इथेरियम की 285 अरब डॉलर की है। क्रिप्टोकरेंसीज में पिछले कुछ वर्षों में तेजी से ग्रोथ हुई है लेकिन इसके बावजूद इस मार्केट का साइज काफी कम है। 

उदाहरण के लिए, अमेरिका का सिक्योरिटीज मार्केट लगभग 49 लाख करोड़ डॉलर का है। अमेरिका की सिक्योरिटीज इंडस्ट्री एंड फाइनेंशियल मार्केट्स एसोसिएशन ने अमेरिकी फिक्स्ड इनकम मार्केट की वैल्यू पिछले वर्ष के अंत में लगभग 52.9 लाख करोड़ डॉलर बताई थी। क्रिप्टोकरेंसी की शुरुआत रिटेल सेगमेंट के साथ हुई थी लेकिन एक्सचेंजों, फर्मों, हेज फंड्स, बैंकों और म्यूचुअल फंड्स की इसमें दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है।  क्रिप्टो मार्केट का साइज कम होने के बावजूद अमेरिकी फेडरल रिजर्व, ट्रेजरी डिपार्टमेंट और इंटरनेशनल फाइनेंस स्टेबिलिटी बोर्ड ने स्टेबलकॉइन्स को फाइनेंशियल स्थिरता के लिए एक खतरा होने का संकेत दिया है। 

स्टेबलकॉइन्स ऐसी क्रिप्टोकरेंसीज होते हैं जो अपने मार्केट प्राइस को गोल्ड या सामान्य करेंसीज जैसे किसी रिजर्व एसेट से जोड़ने की कोशिश करते हैं। ये ऐसी डिजिटल ट्रांजैक्शंस के लिए अधिक इस्तेमाल होते हैं जिनमें वर्चुअल एसेट्स को वास्तविक एसेट्स में कन्वर्ट करना शामिल होता है। USD Coin, Tether और Binance USD कुछ लोकप्रिय स्टेबलकॉइन्स हैं, जो अमेरिकी डॉलर से जुड़े हैं। क्रिप्टो का तेजी से बढ़ता वर्जन स्टेबलकॉइन एक्सचेंज के प्रमुख माध्यम के तौर पर उभरा है। इसका इस्तेमाल अक्सर ट्रेडर्स की ओर से फंड भेजने के लिए किया जाता है। प्रमुख स्टेबलकॉइन्स को बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के लिए एक्सचेंज करना आसान है। हाल के महीनों में स्टेबलकॉइन्स के नए वेरिएंट गोल्ड कॉइन्स की लोकप्रियता बढ़ी है। गोल्ड कॉइन्स के साथ गोल्ड की गारंटी होती है और वोलैटिलिटी कम करने के लिए ये डॉलर से जुड़े होते हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Federal Reserve, Ethereum, America, Investors, Stablecoin

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.