CoinSwitch ने भारतीय रुपये में लॉन्‍च किया देश का पहला क्रिप्‍टो इंडेक्‍स CRE8, ऐसे करेगा काम

ये असेट्स भारतीय रुपये में कारोबार किए गए क्रिप्टो कॉइंस के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन का 85 फीसदी से अधिक हिस्‍सा कवर करती हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जून 2022 17:28 IST
ख़ास बातें
  • CoinSwitch ऐप के 1.8 करोड़ से ज्‍यादा रजिस्‍टर्ड यूजर्स हैं
  • CoinSwitch को साल 2017 में स्‍थापित किया गया था
  • साल 2020 में इसे रुपी-बेस्‍ड क्रिप्टो ट्रेडिंग के तौर पर आगे बढाया गया

बिटकॉइन और ईथीरियम के अलावा यह इंडेक्स बिनेंस कॉइन, रिपल, कार्डानो, सोलाना, पोलकाडॉट और डॉजकॉइन को भी ट्रैक करेगा।

क्रिप्‍टो मार्केट में जारी अस्थिरता के बीच इस सेक्‍टर को आगे बढ़ाने वाले कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में Binance Labs ने अपने Web3 से जुड़े फंड के लिए लगभग 50 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट हासिल किया है। Binance ने अफ्रीका में ब्लॉकचेन एंड क्रिप्टोकरेंसी अवेयरनेस टुअर (BCAT) शुरू करने की तैयारी भी की है। वहीं, अमेरिका में बहुत से लोग अपनी रिटायरमेंट पर फंड जुटाने में मदद के लिए क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट कर रहे हैं। इधर, भारत के सबसे बड़े क्रिप्टो इन्‍वेस्टिंग ऐप कॉइनस्विच (CoinSwitch) ने देश का पहला बेंचमार्क इंडेक्स लॉन्च किया है, जो रूपी-बेस्‍ड क्रिप्टो मार्केट की परफॉर्मेंस को ट्रैक करेगा। CRE8 नाम का यह इंडेक्‍स 8 पॉपुलर क्रिप्टो असेट्स के मूवमेंट को फॉलो करेगा, जिनमें बिटकॉइन (Bitcoin) और ईथीरियम (Ethereum) भी शामिल हैं। ये असेट्स भारतीय रुपये में कारोबार किए गए क्रिप्टो कॉइंस के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन का 85 फीसदी से अधिक हिस्‍सा कवर करती हैं। CoinSwitch ऐप के 1.8 करोड़ से ज्‍यादा रजिस्‍टर्ड यूजर्स हैं। 
बिटकॉइन और ईथीरियम के अलावा यह इंडेक्स बिनेंस कॉइन, रिपल, कार्डानो, सोलाना, पोलकाडॉट और डॉजकॉइन को भी ट्रैक करेगा। आशीष ने कहा कि CRE8 बाकी प्लेटफार्मों से अलग है। यह हमें समझता  है कि इंडियंस क्रिप्टो में कैसे निवेश कर रहे हैं। CoinSwitch को साल 2017 में क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग करने के लिए सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म के रूप में स्‍थापित किया गया था। साल 2020 में इसे रुपी-बेस्‍ड क्रिप्टो ट्रेडिंग के तौर पर आगे बढाया गया। 
Advertisement

CoinSwitch ने एक ट्वीट में कहा कि वह CRE8 को पेश कर रहा है, जो देश का पहला रुपी-बेस्‍ड क्रिप्टो इंडेक्स है। एक वीडियो के जरिए CoinSwitch के को-फाउंडर और चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव ऑफ‍िसर आशीष सिंघल ने बताया है कि क्‍यों यह इंडेक्‍स भारत में क्रिप्टो निवेशकों के लिए एक बड़ी बात है।

उन्‍होंने कहा कि CoinSwitch ने दो काम किए हैं। इसने क्रिप्टो इन्‍वेस्‍टमेंट को आसान बना दिया है। आज हम दूसरा कदम उठा रहे हैं, जिसकी वजह से क्रिप्टो की दुनिया में फैसला लेना आसान हो जाएगा। 
Advertisement

उन्होंने कहा कि क्रिप्टो इन्‍वेस्‍टमेंट, ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने या कैब बुक करने जितना आसान है। लेकिन इसमें फैसला लेने की प्रक्रिया ‘अभी भी टूटी हुई' है। उन्‍होंने कुछ सवालों के जरिए पूछा, आप कैसे जानते हैं कि क्रिप्टो बाजार कहां बढ़ रहा है? आपको कैसे पता चलेगा कि आप सही निवेश कर रहे हैं या नहीं? आशीष के मुताबिक यहीं से CRE8 का रोल शुरू होता है। 

CRE8 इंडेक्स को दिन में 1400 से अधिक बार रिफ्रेश किया जाता है। यह CoinSwitch ऐप पर वास्तविक लेनदेन के आधार पर क्रिप्टो मार्केट में रियल टाइम इनसाइट देता है। कंपनी ने कहा है कि इसे हर महीने रि-बैलेंस्‍ड किया जाएगा और हर तीन महीने में रि-कॉन्स्टिट्यूट किया जाएगा। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.