CoinDCX क्रिप्टो एक्सचेंज को मिला 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का इनवेस्टमेंट

अमेरिकी इनवेस्टमेंट फर्म Pantera Capital और हांगकांग के हेज फंड Steadview Capital की अगुवाई वाले इस फंडिंग राउंड में Kingsway और Kindred भी शामिल हैं

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2022 18:26 IST
ख़ास बातें
  • फंडिंग का इस्तेमाल क्रिप्टो से जुड़ी जानकारी बढ़ाने और इनोवेशन में होगा
  • क्रिप्टोकरेंसीज मे पेमेंट के ऑप्‍शन देने वाली फर्मों की संख्या बढ़ी है
  • कॉफी चेन स्‍टारबक्‍स भी बिटकॉइन के तौर पर पेमेंट स्‍वीकार कर रही है

इस इनवेस्टमेंट से क्रिप्टो इंडस्ट्री में ग्लोबल इनवेस्टर्स की बढ़ती दिलचस्पी का संकेत मिल रहा है

क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX को सीरीज D फंडिंग में 13.5 करोड़ डॉलर (लगभग 1,030 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट मिला है। इसका इस्तेमाल क्रिप्टो से जुड़ी जानकारी बढ़ाने और इनोवेशन में किया जाएगा। अमेरिकी इनवेस्टमेंट फर्म Pantera Capital और हांगकांग के हेज फंड Steadview Capital की अगुवाई वाले इस फंडिंग राउंड में Kingsway और Kindred भी शामिल हैं। 

CoinDCX ने एक स्टेटमेंट में कहा कि इस इनवेस्टमेंट से क्रिप्टो इंडस्ट्री में ग्लोबल इनवेस्टर्स की बढ़ती दिलचस्पी का संकेत मिल रहा है। CoinDCX ने हाल ही में Solidus Labs और Coinfirm जैसी ट्रेड सर्वेलांस फर्मों के साथ पार्टनरशिप की थी। इसका उद्देश्य एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग सुरक्षा को बढ़ाना और संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट उपलब्ध कराना है। CoinDCX के को-फाउंडर Sumit Gupta ने कहा, "कुछ बड़े इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से इस फंडिंग से देश के क्रिप्टो इकोसिस्टम पर विश्वास मजबूत हो रहा है।" देश में क्रिप्टो का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए CoinDCX की योजना रेगुलेटर्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ काम करने की है। 

Pantera Capital के Paul Veradittakit का कहना था, "हमारा मानना है कि यह Web3 का शुरुआती दौर है और देश में इस सेगमेंट की एक बड़ी ताकत बनने की क्षमता है।" क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। इनमें सबसे ज्‍यादा डिमांड बिटकॉइन की है। क्रिप्टोकरेंसीज को पेमेंट के ऑप्‍शन के तौर पर स्‍वीकार करने वाली फर्मों की संख्या भी बढ़ रही है। कॉफी चेन स्‍टारबक्‍स भी बिटकॉइन के तौर पर पेमेंट स्‍वीकार कर रही है। Bakkt के प्‍लेटफॉर्म के जरिए पेमेंट स्‍वीकार की जाती है जो इस कंपनी का डिजिटल एसेट्स कस्‍टोडियन और एक्‍सचेंज है। इसे स्‍टारबक्‍स और माइक्रोसॉफ्ट ने पार्टनरशिप में बनाया है।

एक अन्य बड़ी कंपनी Home Depot लगभग तीन वर्ष से फ्लेक्सा की मदद से बिटकॉइन स्वीकार कर रही है। अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी Etsy अपने मर्चेंट्स को इंटीग्रेशन की पेशकश करती है। इससे ऑनलाइन मर्चेंट्स के लिए अपने स्‍टोर्स में बिटकॉइन पेमेंट स्‍वीकार करना आसान हो जाता है। एमेजॉन से जुड़ी होल फूड्स भी ग्रॉसरी शॉपिंग के लिए क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार कर रही है। यह पेमेंट एक्‍सचेंज प्‍लेटफॉर्म जेमिनी की मदद से ली जाती है। ग्लोबल इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी Microsoft अपने Xbox लाइव सहित Microsoft गेम्‍स और विंडोज ऐप की पेमेंट के लिए बिटकॉइन का भी ऑप्शन देती है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Funding, Crypto, Exchange, Bitcoin, America, Microsoft, CoinDCX
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.