पोलैंड में यूक्रेन की नागरिक ने Bitcoin ट्रांसफर के कुछ मिनटों में विड्रॉ किया कैश

यूक्रेन की इस नागरिक ने दक्षिण पश्चिम पोलैंड में एक बिटकॉइन ATM से यह रकम कैश में विड्रॉ किया। इसके लिए उन्हें मामूली ट्रांजैक्शन फीस चुकानी पड़ी

पोलैंड में यूक्रेन की नागरिक ने Bitcoin ट्रांसफर के कुछ मिनटों में विड्रॉ किया कैश

एक ट्रांजैक्शन में बिटकॉइन की एक न्यूनतम रकम ही भेजी जा सकती है

ख़ास बातें
  • दक्षिण पश्चिम पोलैंड में एक बिटकॉइन ATM से यह रकम कैश में विड्रॉ की गई
  • इसके लिए मामूली ट्रांजैक्शन फीस चुकाई गई
  • फंड ट्रांसफर के इस तरीके से बिटकॉइन की लोकप्रियता बढ़ी है
विज्ञापन
यूक्रेन की एक नागरिक को हाल ही में अमेरिका के मियामी से पोलैंड में Bitcoin के Lightning नेटवर्क के जरिए कुछ रकम भेजी गई थी। उन्हें फोन पर एक क्रिप्टो वॉलेट डाउनलोड और सेट अप करने में एक BTC डिवेलपर ने मदद की। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन मिनट में एक बिटकॉइन ATM से कैश विड्रॉ कर लिया। इससे Lightning नेटवर्क की एफिशिएंसी और विदेश में पेमेंट के लिए इसके इस्तेमाल का पता चलता है। 

CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की नागरिक ने अपने फोन पर बिटकॉइन और Lightning नेटवर्क के लिए एक सेल्फ-कस्टोडियल क्रिप्टो वॉलेट ऐप डाउनलोड और QR कोड के तौर पर एक इनवॉयस जेनरेट की थी। इसके बाद क्रिप्टो वॉलेट में स्कैन मोड के इस्तेमाल से QR कोड को कैप्चर किया गया और 50,000 Satoshi से कुछ अधिक रकम ट्रांसफर की गई। यूक्रेन की इस नागरिक ने दक्षिण पश्चिम पोलैंड में एक बिटकॉइन ATM से यह रकम कैश में विड्रॉ किया। इसके लिए उन्हें मामूली ट्रांजैक्शन फीस चुकानी पड़ी। बिटकॉइन का Lightning नेटवर्क लेयर-2 सिस्टम है जिसे तुरंत पेमेंट को ट्रांसफर या रिसीव करने के लिए बनाया गया है। इसमें ट्रांजैक्शन मेन नेटवर्क से अलग होती है और इस वजह से कम फीस लगती है। इससे बिटकॉइन का इस्तेमाल बढ़ाने में भी मदद मिल रही है। 

हालांकि, एक ट्रांजैक्शन में बिटकॉइन की एक न्यूनतम रकम ही भेजी जा सकती है, जो लगभग 0.00000546 BTC है। Lightning नेटवर्क ट्रांजैक्शन की लिमिट को सबसे कम उपलब्ध यूनिट 0.00000001 BTC या एक Satoshi की सुविधा देता है। बिटकॉइन के Lightning नेटवर्क से यूजर्स को गोपनीयता को लेकर भी चिंता नहीं करनी होती। 

इसमें ब्लॉकचेन को देखने पर यह पता चलता है कि किसी ट्रांजैक्शन ने एक चैनल ओपन किया है लेकिन यह नहीं बताया जा सकता कि उसके अंदर क्या हो रहा है। अगर ट्रांजैक्शन से जुड़े लोग अपने चैनल को प्राइवेट रखते हैं तो केवल उन्हें ही ट्रांजैक्शन की जानकारी होती है। सामान्य ट्रांजैक्शंस पर अधिक फीस होने से ब्लॉकचेन पर कम रकम भेजने से नुकसान होता है। हालांकि, एक चैनल में बिटकॉइन का एक हिस्सा बिना फीस के भेजा जा सकता है। बिटकॉइन के जरिए फंड ट्रांसफर की यह सुविधा बहुत कम देशों में उपलब्ध है। क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कई देशों में कानून बनाने पर काम हो रहा है और उसके बाद ऐसे फंड ट्रांसफर में तेजी आ सकती है।  

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Poland, Lightning network, Transaction, Fees, Payment
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »