अमेरिका में टोकन लिस्टिंग्स की जांच से Coinbase के शेयर प्राइस में बड़ी गिरावट

SEC यह तय करने के लिए जांच करेगा कि क्या एक्सचेंज ने अपने कस्टमर्स को ऐसे डिजिटल एसेट्स में ट्रेड करने की सुविधा दी थी जिन्हें सिक्योरिटीज के तौर पर रजिस्टर्ड कराना चाहिए था

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 27 जुलाई 2022 21:29 IST
ख़ास बातें
  • Coinbase ने ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध टोकन्स की संख्या बढ़ाई है
  • पिछले वर्ष एक्सचेंज का IPO आया था
  • एक्सचेंज की जांच से शेयर के प्राइस में गिरावट आ सकती है

SEC की एन्फोर्समेंट यूनिट यह जांच करेगी

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Coinbase के शेयर प्राइस में अमेरिकी रेगुलेटर की ओर से एक्सचेंज की जांच करने के फैसले के बाद लगभग 21 प्रतिशत की गिरावट आई है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) यह तय करने के लिए जांच करेगा कि क्या एक्सचेंज ने अपने कस्टमर्स को ऐसे डिजिटल एसेट्स में ट्रेड करने की सुविधा दी थी जिन्हें सिक्योरिटीज के तौर पर रजिस्टर्ड कराना चाहिए था। 

Coinbase ने ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध टोकन्स की संख्या बढ़ाई है और इसके बाद से SEC ने एक्सचेंज की स्क्रूटनी बढ़ा दी है। पिछले सप्ताह Coinbase ने SEC को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी मांगी थी कि कौन से एसेट्स को सिक्योरिटीज माना जाता है। पिछले वर्ष एक्सचेंज का IPO आया था और उसके बाद से इसके शेयर का प्राइस 84 प्रतिशत से अधिक गिरा है। Bitcoin और Ether के प्राइसेज में पिछले कुछ महीनों से गिरावट के कारण Coinbase का शेयर कमजोर हुआ है। एक्सचेंज की जांच से शेयर के प्राइस में काफी गिरावट आ सकती है। 
Advertisement

हाल ही में एक्सचेंज के प्रवक्ता ने कहा था कि Coinbase के प्लेटफॉर्म पर सिक्योरिटीज की लिस्टिंग नहीं होती। Bloomberg की एक रिपोर्ट में इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया गया है कि SEC की एन्फोर्समेंट यूनिट यह जांच करेगी। क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट के कारण Coinbase ने पिछले महीने अपनी वर्कफोर्स को 18 प्रतिशत घटाने की जानकारी दी थी। अमेरिका में हेडक्वार्टर रखने वाली एक्सचेंज ने कहा था कि इंडस्ट्री के इस मुश्किल दौर में उसने कॉस्ट में कमी करने के लिए यह कदम उठाया है। 

इस फैसले से एक्सचेंज के 1,000 से अधिक एंप्लॉयीज की छंटनी होने का अनुमान है। Coinbase के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Brian Armstrong ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा था, "हमारी टीम के साइज को लगभग 18 प्रतिशत कम करने का मुश्किल फैसला लिया गया है। इससे इकोनॉमिक स्लोडाउन के दौरान फर्म की मजबूत स्थिति को पक्का किया जा सकेगा।" उन्होंने एक्सचेंज के लिए हायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि पिछले कुछ महीनों में बहुत से लोगों को रिक्रूट किया गया था और इससे फर्म की एफिशिएंसी पर असर पड़ रहा है। एक्सचेंज ने हटाए जा रहे एंप्लॉयीज को सेवरेंस पैकेज और हेल्थ इंश्योरेंस उपलब्ध कराने का दावा किया था। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Investigation, Bitcoin, Market, America, Ether
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.