Coinbase ने Solana के लिए शुरू किए स्टेकिंग बेनेफिट्स

Solana के लिए Coinbase पर स्टेकिंग का मौजूदा अनुमानित रिटर्न लगभग 3.85 प्रतिशत एनुअल पर्सेंटेज यील्ड (APY) का है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 30 जून 2022 17:58 IST
ख़ास बातें
  • PoS माइनिंग को सपोर्ट करने वाली ब्लॉकचेन स्टेकिंग की अनुमति देती हैं
  • इससे यूजर्स को रिटर्न बढ़ाने का मौका मिल सकता है
  • एक्सचेंज 25 प्रतिशत की कमीशन डिडक्ट करने के बाद यूजर्स को रिटर्न देता है

स्टेकिंग से क्रिप्टोकरेंसी होल्डर्स को रिटर्न बढ़ाने का मौका मिलता है

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Coinbase ने यूजर्स के लिए कॉइन स्टेकिंग पोर्टफोलियो का दायरा बढ़ाया है। एक्सचेंज ने Solana के लिए स्टेकिंग बेनेफिट्स को शुरू किया है, जिससे SOL इनवेस्टर्स को रिवॉर्ड मिलेंगे। ये रिवॉर्ड एक्सचेंज के नेटवर्क में SOL कॉइन्स की होल्डिंग और स्टेकिंग के लिए दिए जाएंगे। Solana के लिए Coinbase पर स्टेकिंग का मौजूदा अनुमानित रिटर्न लगभग 3.85 प्रतिशत एनुअल पर्सेंटेज यील्ड (APY) का है। रिवॉर्ड प्रत्येक तीन से चार दिनों में दिए जाएंगे।

स्टेकिंग के प्रोसेस में एक ब्लॉकचेन नेटवर्क को सपोर्ट करने के लिए क्रिप्टो एसेट्स को डिपॉजिट और ट्रांजैक्शंस को वैलिडेट करना शामिल होता है। प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) माइनिंग को सपोर्ट करने वाली ब्लॉकचेन्स स्टेकिंग की अनुमति देती हैं। स्टेकिंग से क्रिप्टोकरेंसी होल्डर्स को रिटर्न बढ़ाने का मौका मिलता है। Solana एक PoS ब्लॉकचेन है। यह SOL होल्डर्स को अपने एसेट्स होल्ड करने और रिटर्न कमाने का मौका देती है। Coinbase ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, "यूजर्स Solana को खुद या स्टेकिंग सर्विस के जरिए स्टेक कर सकते हैं लेकिन यह प्रोसेस मुश्किल है। यूजर्स को एक्सचेंज की ओर से Solana नेटवर्क में शामिल होने और रिवॉर्ड हासिल करने का एक आसान और सुरक्षित तरीका उपलब्ध कराया जा रहा है।" 
Advertisement

इसके लिए लोगों को Coinbase के ऐप पर Solana कॉइन्स को खरीदना होगा या एक्सचेंज के साथ अपने एकाउंट में इन कॉइन्स को डिपॉजिट करना होगा। इससे वे ऑटोमैटिक तरीके से रिवॉर्ड हासिल कर सकेंगे। एक्सचेंज की ओर से 25 प्रतिशत की कमीशन डिडक्ट करने के बाद यूजर्स को रिटर्न दिया जाता है। Coinbase ने डिजिटल एसेट्स सेगमेंट में बड़ी गिरावट के कारण हाल ही में अपनी वर्कफोर्स को 18 प्रतिशत घटाने का फैसला किया था। अमेरिका में हेडक्वार्टर रखने वाली इस फर्म का कहना है कि इंडस्ट्री के इस मुश्किल दौर में उसने कॉस्ट में कमी करने के लिए यह कदम उठाया है। 

इस फैसले से एक्सचेंज के 1,000 से अधिक एंप्लॉयीज की छंटनी होने का अनुमान है। Coinbase ने इसकी चपेट में आए एंप्लॉयीज को ईमेल के जरिए यह जानकारी दी है। एक्सचेंज के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Brian Armstrong ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा था, "हमारी टीम के साइज को लगभग 18 प्रतिशत कम करने का मुश्किल फैसला लिया गया है। इससे इकोनॉमिक स्लोडाउन के दौरान फर्म की मजबूत स्थिति को पक्का किया जा सकेगा।" 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Staking, Solana, Exchange, Users, Coinbase
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.