चीन के मैसेजिंग ऐप WeChat ने क्रिप्टो से जुड़े एकाउंट्स पर लगाई रोक

नए रूल्स के तहत WeChat यूजर्स को ट्रांजैक्शन चैनल्स, गाइडेंस या क्रिप्टोकरेंसी उपलब्ध कराने वाले एकाउंट्स पर पेनल्टी भी लगेगी

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 27 जून 2022 17:44 IST
ख़ास बातें
  • WeChat ने अपने कोड ऑफ कंडक्ट में बदलाव किया है
  • डिजिटल करेंसी से जुड़े किसी भी एकाउंट पर स्थायी रोक लगाई जा सकती है
  • चीन ने इस वर्ष की शुरुआत में डिजिटल युआन का ट्रायल शुरू किया था

WeChat ने अप्रैल में कहा था कि उसने NFT से जुड़े कुछ एकाउंट्स पर रोक लगाई है

क्रिप्टो सेगमेंट पर चीन की सरकार के पिछले वर्ष पाबंदियां लगाने के बाद चीन के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप WeChat ने अब अपने प्लेटफॉर्म पर क्रिप्टो से जुड़े एकाउंट्स पर रोक लगा दी है। इसके लिए WeChat ने अपने कोड ऑफ कंडक्ट में बदलाव किया है और क्रिप्टोकरेंसीज और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) की ट्रेडिंग और अन्य एक्टिविटीज से जुड़े एकाउट्स को अवैध बिजनेस करार दिया है। नए रूल्स में कहा गया है कि डिजिटल करेंसी से जुड़े किसी भी एकाउंट पर स्थायी रोक लगाई जा सकती है।

South China Morning Post की रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐसे एकाउंट्स को सुधार करने का आदेश दिया जाएगा। इनके कुछ फीचर्स पर रोक लगाई जाएगी या इन्हें पूरी तरह बैन किया जाएगा। WeChat ने अप्रैल में कहा था कि उसने NFT से जुड़े कुछ एकाउंट्स पर रोक लगाई है। नए रूल्स के तहत WeChat यूजर्स को ट्रांजैक्शन चैनल्स, गाइडेंस या क्रिप्टोकरेंसी उपलब्ध कराने वाले एकाउंट्स पर पेनल्टी भी लगेगी। इसका असर इनिशियल कॉइन ऑफरिंग (ICO) और क्रिप्टो डेरिवेटिव्स ट्रांजैक्शंस से जुड़े एकाउंट्स पर भी पड़ेगा। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि WeChat के मैनेजमेंट ने इस वर्ष की शुरुआत में चीन के रेगुलेटर्स की ओर से जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार रूल्स में बदलाव किया है। इन रेगुलेटर्स ने इंडस्ट्री को ऐसे डिजिटल एसेट्स से दूरी बनाने की सलाह दी थी। हालांकि, इससे पहले चीन के रेगुलेटर्स ने NFT सेगमेंट को लेकर कड़ा रुख नहीं दिखाया था। एक अनुमान के अनुसार, चीन में इससे जुड़े प्लेटफॉर्म्स की संख्या इस वर्ष तेजी से बढ़ी है। 

WeChat ने अप्रैल में चीन की सरकार के सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी प्रोजेक्ट डिजिटल युआन को अपने पेमेंट के विकल्पों में शामिल किया था। चीन ने इस वर्ष की शुरुआत में डिजिटल युआन या e-CNY का ट्रायल शुरू किया था। पिछले कुछ महीनों में इसका इस्तेमाल बढ़ाने के लिए कुछ उपाय किए गए हैं। पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (PBoC) का उद्देश्य इस डिजिटल करेंसी के जरिए मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ाना है। इससे पेमेंट सिस्टम की एफिशिएंसी और सेफ्टी में सुधार होगा और ट्रांजैक्शन की कॉस्ट घटाने में मदद मिलेगी। क्रिप्टोकरेंसीज की तरह CBDC में वोलैटिलिटी नहीं होती और अन्य रिस्क नहीं होते। अमेरिका में फेडरल रिजर्व CBDC लॉन्च करने की संभावना तलाश रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Sevices, NFT, China, Users, Rules, Government, Ban, Regulators
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  6. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.