सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक (CAR) Bitcoin City की तर्ज पर बनाएगा Crypto हब Sango

दूसरे छोटी इकोनॉमी वाले देश, जो भेजी गई करेंसी पर निर्भर करते हैं, अब करेंसी के क्रॉस बॉर्डर एक्सचेंज के लिए बिटकॉइन को शामिल करना चाहते हैं, इससे उनके फाइनेंशिअल स्टेटस में सुधार आ सकता है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 26 मई 2022 10:07 IST
ख़ास बातें
  • Prospera के स्पेशल इकोनॉमिक जोन में बिटकॉइन एक मान्य करेंसी है
  • क्रिप्टो बिजनेस और अन्य गतिविधियों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर होगा तैयार
  • डिजिटल आइडी और ऑनरशिप सॉल्यूशंस पर भी काम किया जाएगा

CAR सरकार समर्थित क्रिप्टो वॉलेट भी डेवलेप करना चाहता है

सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक (CAR) एक डेडीकेटेड क्रिप्टो हब लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। इसका नाम सांगो (Snago) होगा। बीते दिनों अप्रैल में ही CAR ने बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में अपनाने की घोषणा की थी। ऐसा करने वाला अफ्रीका का यह पहला देश था। CAR के राष्ट्रपति फॉस्टिन आर्चेंज टुआडेरा ने अधिकारिक रूप से ट्विटर पर सांगो की घोषणा की। साथ में एक वेबसाइट एड्रेस को शेयर किया गया है जिस पर आप सांगो प्रोजेक्ट के लिए योगदान दे सकते हैं या इसकी वेट लिस्ट में जाकर रजिस्टर कर सकते हैं।   

"नेशनल एसेम्बली द्वारा बिटकॉइन को सर्वसम्मति से लीगल टेंडर के रूप में अपनाने के बाद हम इससे संबंधित पहली ठोस पहल करने जा रहे हैं। " CAR राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा। Sango की वेबसाइट पर 24 पेज की प्रेजेंटेशन दी गई है जिसमें गगनचुंबी इमारतें और सेलबोट-लाइन वाली झीलों को दिखाया गया है। 

क्रिप्टो बिजनेस और संबंधित गतिविधियों को चलाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के अलावा, CAR सरकार समर्थित क्रिप्टो वॉलेट भी डेवलेप करना चाहता है। इसके अलावा डिजिटल आइडी और ऑनरशिप सॉल्यूशंस पर भी काम किया जाएगा। 

प्रेजेंटेशन में कहा गया है कि CAR सांगो मेटावर्स और एनएफटी प्लेटफॉर्म भी लॉन्च करेगा। देश में 50 लाख के लगभग आबादी है और देश अपने आपको क्रिप्टो गतिविधियों के लिए अनुकूल बनाना चाहता है। देश के क्रिप्टो सपोर्टिव कानून अब कथित तौर पर व्यापारियों और व्यवसायों को  क्रिप्टो पेमेंट्स की अनुमति देते हैं। इसके अलावा अधिकारिक संस्थाओं द्वारा क्रिप्टोकरेंसी में टैक्स पेमेंट लागू करने के लिए भी रास्ता तैयार किया जा रहा है। 
Advertisement

बिटकॉइन को अब तेजी से अपनाया जा रहा है, इसी को देखते हुए Prospera के स्पेशल इकोनॉमिक जोन में बिटकॉइन एक मान्य करेंसी है। इसके अलावा फॉरन इनवेस्टमेंट को आकर्षित करने के लिए Honduras की म्यूनिसिपल्टीज (नगर पालिकाएं) अब बिटकॉइन में बॉन्ड भी जारी कर सकती हैं। सितंबर 2021 में अल सल्वाडोर दुनिया का पहला ऐसा देश बना था जिसने बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में अपनाया था। देश के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने नवंबर में ही टैक्स फ्री बिटकॉइन सिटी बनाने की घोषणा कर दी थी। 

दूसरे छोटी इकोनॉमी वाले देश, जो भेजी गई करेंसी पर निर्भर करते हैं, अब करेंसी के क्रॉस बॉर्डर एक्सचेंज के लिए बिटकॉइन को शामिल करना चाहते हैं, इससे उनके फाइनेंशिअल स्टेटस में सुधार आ सकता है।  Tonga में एक सांसद ने अथॉरिटीज को अल सल्वाडोर की तरह बिटकॉइन को लीगल टेंडर बनाने की मांग की है, ताकि Western Union पैसे ट्रांस्फर करने में जो फीस चार्ज करती है उससे बचा जा सके। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, crypto adoption, CAR, Bitcoin, Bitcoin legal tender CAR, Sango
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.