बिटकॉइन ने पार किया 46,700 डॉलर का लेवल, 1 दिन में प्राइस 3,512 डॉलर बढ़ा

अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC की ओर से ARK/21 Shares के बिटकॉइन ETF के प्रपोजल पर फैसले से एक दिन पहले बिटकॉइन में जोरदार तेजी आई है।

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जनवरी 2024 16:53 IST
ख़ास बातें
  • Ether का प्राइस लगभग 5.35 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,305 डॉलर पर था
  • Avalanche, Ripple, Cardano, Polkadot में भी तेजी थी
  • कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

पिछले वर्ष पेमेंट के तौर पर बिटकॉइन को स्वीकार करने वाले कारोबारियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में मंगलवार को 7.71 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 46,752 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC की ओर से ARK/21 Shares के बिटकॉइन ETF के प्रपोजल पर फैसले से एक दिन पहले बिटकॉइन में जोरदार तेजी आई है। पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस 3,512 डॉलर बढ़ा है। 

Ether का प्राइस लगभग 5.35 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,305 डॉलर पर था। इसके अलावा Avalanche, Ripple, Cardano, Polkadot, Tron, Chainlink और Polygon के प्राइस बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 6.80 की तेजी के साथ लगभग 1.73 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन में तेजी से ट्रेडर्स के बुलिश होने का संकेत मिल रहा है। बिटकॉइन के जल्द 48,000 डॉलर को पार करने की संभावना बढ़ गई है। बिटकॉइन ETF के लॉन्च की अटकल इस तेजी के पीछे बड़ा कारण है।" SEC के प्रमुख, Gary Gensler ने X पर पोस्ट में क्रिप्टो में इनवेस्टमेंट से जुड़े रिस्क की जानकारी दी है। हालांकि, मार्केट ने इसे सकारात्मक तरीके से लिया है। 

पिछले वर्ष पेमेंट के तौर पर बिटकॉइन को स्वीकार करने वाले कारोबारियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बिटकॉइन से पेमेंट वाले रीजंस को ट्रैक करने वाले BTC Map से पता चलता है कि पिछले वर्ष के अंत में इन कारोबारियों की संख्या बढ़कर 6,126 पर पहुंच गई। इनमें रेस्टोरेंट, बार, दुकानें और सर्विसेज शामिल हैं। पिछले वर्ष की शुरुआत में इन कारोबारियों की संख्या 2,207 थी। BTC Map ऐसे रीजंस की पहचान करता है जहां प्रति दिन की ट्रांजैक्शंस के लिए खरीदार और मर्चेंट्स बिटकॉइन का इस्तेमाल कर रहे हैं। अमेरिका और यूरोप में ऐसे रीजंस की संख्या अधिक है। इटली में बिटकॉइन को पेमेंट के तौर पर स्वीकार करने वाले कारोबारियों की संख्या 1,000 से ज्यादा और दक्षिण अफ्रीका में लगभग 380 है। चीन में ऐसे कोई कारोबारी नहीं मिले हैं। कुछ देशों में रेगुलेटरी चुनौतियां कम होने के साथ इन कारोबारियों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है। बिटकॉइन को पेमेंट के तौर पर स्वीकार करने वाले प्रमुख ब्रांड्स में इटली की लग्जरी कारमेकर Ferrari शामिल है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.