Cryptocurrency मार्केट में आज दिखा हल्का उछाल,Bitcoin 25 लाख के करीब आकर स्टेबल

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज क्रिप्टो प्राइस चार्ट में अधिकतर ऑल्टकॉइन्स में बढ़त के साथ हरा रंग चार्ट पर हावी रहा

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 8 जून 2022 15:29 IST
ख़ास बातें
  • Binance Coin, Cardano, Avalanche में बढ़त
  • ग्लोबल इकोनॉमिक स्लोडाउन के कारण क्रिप्टो मार्केट हो रही डाउन
  • इस वक्त मार्केट को बड़े निवेशकों की जरूरत

बिटकॉइन के बाद दूसरे सबसे पॉपुलर कॉइन इथेरियम में भी आज बढ़ोत्तरी देखी गई

पिछले कई दिनों से बिटकॉइन की कीमत स्थिर बनी हुई है। हालांकि, इसमें मामूली उतार चढ़ाव देखा गया है लेकिन बहुत बड़ा बदलाव पिछले एक हफ्ते में इसके अंदर नहीं आया है। आज यानि, 8 जून को बिटकॉइन की कीमत भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर $31,651 (लगभग 24.5 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 1.13 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा इंटरनेशनल एक्सचेंज्स पर भी दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी ने बढ़त के संकेत दिए हैं। Binance और Coinbase जैसे अन्तर्राष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर यह $29,968 (लगभग 23 लाख रुपये) पर बना हुआ है। 

जून महीने की शुरुआत में बिटकॉइन ने अच्छे संकेत दिए थे जब 1 जून को यह 25 लाख रुपये के करीब ट्रेड कर रहा था। उसके बाद से इसकी कीमत में लगातार हल्का उतार चढ़ाव बना हुआ है और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 23 से 25 लाख रुपये के बीच झूल रही है। बिटकॉइन के बाद दूसरे सबसे पॉपुलर कॉइन इथेरियम में भी आज बढ़ोत्तरी देखी गई। हालांकि यह हल्का इजाफा था जो केवल 1.95 प्रतिशत पर सिमट गया। खबर लिखे जाने तक भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर की कीमत 1.39 लाख रुपये पर बनी हुई थी।

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज क्रिप्टो प्राइस चार्ट में अधिकतर ऑल्टकॉइन्स में बढ़त के साथ हरा रंग चार्ट पर हावी रहा। Binance Coin, Cardano, Avalanche और Polygon जैसे टोकन अच्छी खासी बढ़त के साथ खुले। हालांकि Binance USD, Solana, Tron जैसे कॉइन में हल्की गिरावट देखी गई। कॉइन्स में जो नुकसान हुआ, वह बहुत मामूली रहा। डॉजकॉइन और शिबा इनु में भी आज बढ़त देखी गई। हालांकि दोनों ही मीम क्रिप्टोकरेंसी में ये बढ़त 1 प्रतिशत से कम के साथ बहुत मामूली रही। 

इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल इकोनॉमिक स्लोडाउन के कारण अब निवेशक कम रिस्क वाले निवेश की ओर भाग रहे हैं, जिसका साया अब क्रिप्टोकरेंसी पर भी पड़ रहा है और मार्केट की गर्मी कम हो रही है। वर्तमान में क्रिप्टो इंडस्ट्री का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.23 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 96,29,342 करोड़ रुपये) है। इस वक्त मार्केट को बड़े निवेशकों की जरूरत है जो इंडस्ट्री को इस मंदी के दौर में फंड कर सकें। जबकि छोटे निवेशक अब क्रिप्टो में पैसा लगाने से अपना हाथ खींच रहे हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, Crypto, Cryptocurrency Assets
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.