ब्रोकिंग फर्म eToro ने खरीदा ऑप्शंस ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Gatsby 

इजरायल में हेडक्वार्टर रखने वाली eToro ने एक फिनटेक फर्म के तौर पर शुरुआत की थी और बाद में इसने क्रिप्टो सर्विसेज शुरू की थी

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 18 अगस्त 2022 21:08 IST
ख़ास बातें
  • डील के तहत Gatsby की टीम eToro में शामिल हो जाएगी
  • पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसीज की ट्रेडिंग बढ़ी है
  • eToro ने अमेरिका में एक्सपैंशन करने की योजना बनाई है

Gatsby बिना कमीशन वाला एक ऑप्शंस और स्टॉक ट्रेडिंग ऐप है

ऑनलाइन ब्रोकिंग सर्विस देने वाली eToro ने अमेरिका में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए ऑप्शंस ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Gatsby को एक्वायर किया है। यह डील कैश और स्टॉक में लगभग 5 करोड़ डॉलर की है। इजरायल में हेडक्वार्टर रखने वाली eToro ने एक फिनटेक फर्म के तौर पर शुरुआत की थी और बाद में इसने क्रिप्टो सर्विसेज शुरू की थी।

Gatsby बिना कमीशन वाला एक ऑप्शंस और स्टॉक ट्रेडिंग ऐप है। Block ने  इसके को-फाउंडर Ryan Belanger के हवाले से कहा, "हम एक बड़ी फर्म के साथ जुड़ना चाहते थे। हम इस डील को लेकर उत्साहित हैं।" डील के तहत Gatsby की टीम eToro में शामिल हो जाएगी। Gatsby के यूजर्स को लिस्टेड कंपनियों के स्टॉक्स और ऑप्शंस और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) की बिना किसी कमीशन के ट्रेडिंग करने की सुविधा मिलती है। फर्म ने पिछले वर्ष एक करोड़ डॉलर का फंड हासिल किया था। इसके इनवेस्टर्स में बारक्लेज बैंक, टेकस्टार वेंचर्स और बीटा ब्रिज कैपिटल शामिल हैं। 
Advertisement

पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसीज की ट्रेडिंग तेजी से बढ़ी है। इसी वजह से eToro ने अमेरिका में एक्सपैंशन करने की योजना बनाई है। डेलॉयट की ओर से जून में कराए गए एक सर्वे से पता चला था कि अमेरिका में 75 प्रतिशत से अधिक रिटेलर्स स्टेबलकॉइन्स को पेमेंट के एक विकल्प के तौर पर शुरू करने में दिलचस्पी रखते हैं। स्टेबलकॉइन्स ऐसी क्रिप्टोकरेंसीज होते हैं जो अपने मार्केट प्राइस को गोल्ड या सामान्य करेंसीज जैसे किसी रिजर्व एसेट से जोड़ने की कोशिश करते हैं। ये ऐसी डिजिटल ट्रांजैक्शंस के लिए अधिक इस्तेमाल होते हैं जिनमें वर्चुअल एसेट्स को वास्तविक एसेट्स में कन्वर्ट करना शामिल होता है। USD Coin, Tether और Binance USD कुछ लोकप्रिय स्टेबलकॉइन्स हैं, जो अमेरिकी डॉलर से जुड़े हैं। क्रिप्टो का तेजी से बढ़ता वर्जन स्टेबलकॉइन एक्सचेंज के प्रमुख माध्यम के तौर पर उभरा है। इसका इस्तेमाल अक्सर ट्रेडर्स की ओर से फंड भेजने के लिए किया जाता है।

अमेरिका के दो राज्य क्रिप्टोकरेंसी में टैक्स लेने की योजना पर आगे बढ़ रहे हैं। Colorado और Utah में रेवेन्यू डिपार्टमेंट्स ने लोगों और फर्मों को Bitcoin और Ethereum जैसी क्रिप्टोकरेंसीज में टैक्स का भुगतान करने की सुविधा देने का फैसला किया है। हालांकि, इसके लिए इन राज्यों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्रिप्टोकरेंसीज में बिकवाली होने से ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू पिछले वर्ष नवंबर में लगभग 3 लाख करोड़ डॉलर के हाई लेवल से घटकर 1 लाख करोड़ डॉलर से कुछ अधिक पर है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की वैल्यू में नवंबर के बाद से 60 प्रतिशत की कमी हुई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Retailers, Survey, Gatsby, Market, Payment, America
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.