Bored Ape Yacht Club के इंस्टाग्राम और डिस्कॉर्ड हैक कर 1.37 करोड़ डॉलर की चोरी

हैक का पता चलने के बाद BAYC ने अपनी कम्युनिटी को सतर्क किया और इंस्टाग्राम और अपने प्लेटफॉर्म्स से सभी लिंक हटा दिए

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2022 17:44 IST
ख़ास बातें
  • BAYC ने यूजर्स की ओर से NFT को क्रिएट करने पर रोक लगाई है
  • इस NFT के प्राइसेज मार्च में 25 प्रतिशत से अधिक बढ़े थे
  • हैकर्स के साथ सेटलमेंट के लिए Yuga Labs कोशिश कर रही है

BAYC की मालिक Yuga Labs और इंस्टाग्राम ने इसकी जांच शुरू कर दी है

लोकप्रिय NFT सीरीज  Bored Ape Yacht Club (BAYC) के इंस्टाग्राम एकाउंट और डिस्कॉर्ड सर्वर को हैक कर कम से कम 54 BAYC NFT की चोरी की गई है। इससे लगभग 1.37 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। BAYC की मालिक Yuga Labs और इंस्टाग्राम ने इसकी जांच शुरू कर दी है। 

CoinDesk ने BAYC के प्रवक्ता के हवाले से बताया, "हैकर ने एक जाली लिंक Bored Ape Yacht Club जैसी दिखने वाली वेबसाइट पर पोस्ट किया था। यूजर्स को बाद में एक जाली एयरड्रॉप में हिस्सा लेने के लिए उनके MetaMask को स्कैमर के वॉलेट से कनेक्ट करने के लिए कहा गया था।" हैक का पता चलने के बाद BAYC ने अपनी कम्युनिटी को सतर्क किया और इंस्टाग्राम और अपने प्लेटफॉर्म्स से सभी लिंक हटा दिए। इसके अलावा BAYC ने यूजर्स की ओर से  NFT को क्रिएट करने पर भी रोक लगाई है। इस मामले में जाली एयरड्रॉप लिंक पर क्लिक करने वाले यूजर्स निशाना बने हैं। चुराए गए NFT को हैकर्स के वॉलेट एड्रेस में ट्रांसफर किया गया है। BAYC NFT प्रोजेक्ट 10,000 एल्गोरिद्म से जेनरेट किए गए बंदरों के कार्टून वाले इलस्ट्रेशन हैं और ये सभी अलग हैं। BAYC NFT के प्राइसेज मार्च में 25 प्रतिशत से अधिक बढ़े थे। 
Advertisement

इस कलेक्शन के NFT सेलेब्रिटीज के बीच काफी लोकप्रिय हैं। फरवरी में Justin Bieber ने BAYC से एक नया NFT खरीदा था जिसका प्राइस 4,70,000 डॉलर था। इसके अलावा Paris Hilton, Jimmy Fallon और Gwyneth Paltrow के पास भी BAYC NFT हैं। 

हैकर्स के साथ सेटलमेंट के लिए Yuga Labs उनके बातचीत करने की कोशिश कर रही है। ब्लॉकचेन सेगमेंट को निशाना बनाने वाला यह पहला हैक अटैक नहीं है। इस महीने की शुरुआत में हैकर्स ने Ethereum बेस्ड स्टेबलकॉइन प्रोटोकॉल Beanstalk Farms से लगभग 1.82 करोड़ डॉलर की चोरी की थी। क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े फ्रॉड और हैक के मामलों पर लगाम लगाने के लिए कुछ देशों में कड़े नियम बनाने पर काम किया जा रहा है। अमेरिका में न्यूयॉर्क के सीनेटर Kevin Thomas ने क्रिप्टो से जुड़े स्कैम्स को अपराध करार देने का प्रपोजल दिया है। अमेरिका में हाल के महीनों में इस तरह के कुछ बड़े स्कैम का खुलासा हुआ है। संयुक्त अरब अमीरात में भी क्रिप्टो स्कैमर्स को कड़ी सजा देने के लिए रूल्स बनाए गए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Hack, NFT, BAYC, America, Users, Fraud, Link
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.