Cryptocurrency मार्केट में उछाल : Bitcoin, Ether समेत ज्‍यादातर कॉइंस ने देखी तेजी

अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों पर भी लगभग 7 फीसदी की बढ़त के साथ Bitcoin ने अच्‍छी वापसी की

Cryptocurrency मार्केट में उछाल : Bitcoin, Ether समेत ज्‍यादातर कॉइंस ने देखी तेजी

Photo Credit: Pexels/Worldspectrum

Ether के प्राइस में भी बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन वह Bitcoin से पीछे ही रहा।

ख़ास बातें
  • क्रिप्‍टो मार्केट ने बुधवार को अच्‍छी शुरुआत देखी
  • ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसी को फायदा होने से ओवरऑल मार्केट में तेजी आई
  • Dogecoin और Shiba Inu को भी मामूली फायदा हुआ
विज्ञापन
क्रिप्‍टो मार्केट ने बुधवार को अच्‍छी शुरुआत देखी। ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसी को फायदा मिलने से ओवरऑल क्रिप्‍टो मार्केट में तेजी नजर आई। 5.80 फीसदी मुनाफे के साथ बिटकॉइन (Bitcoin) ने भारतीय एक्सचेंज ‘कॉइनस्विच कुबेर' (CoinSwitch Kuber) पर 42,547 डॉलर (लगभग 32.5 लाख रुपये) पर कारोबार शुरू किया। दूसरे भारतीय एक्सचेंजों जैसे- UnoCoin पर Bitcoin की कीमत 43,774 डॉलर (लगभग 33.5 लाख रुपये) तक पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों पर भी लगभग 7 फीसदी की बढ़त के साथ Bitcoin ने अच्‍छी वापसी की। CoinMarketCap और Binance जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर Bitcoin 41,475 डॉलर (लगभग 32 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा है।

Ether के प्राइस में भी बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन वह Bitcoin से पीछे ही रहा। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, 5 फीसदी की बढ़त के साथ Ether 2,788 डॉलर (करीब 2.15 लाख रुपये) तक पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंजों में भी Ether ने लगभग 6 फीसदी का फायदा देखा। इसकी ट्रेड वैल्‍यू 2,704 डॉलर (लगभग 2 लाख रुपये) तक बढ़ गई। कई और क्रिप्‍टोकरेंसीज ने भी फायदा देखा। इनमें Binance Coin, Polkadot, Polygon, Ripple, Cardano और Solana शामिल हैं। Dogecoin और Shiba Inu को भी मामूली फायदा हुआ। 

राजनीतिक तनावों और मौजूदा आर्थिक अस्थिरता के चलते Tether, USD Coin और Binance USD जैसी स्‍टेबलकॉइंस को नुकसान देखना पड़ा। 

क्रिप्टो मार्केट में आई इस तेज वापसी को संस्थागत निवेशकों की गतिविधियों से भी जोड़ा जा सकता है। हाल ही में अमेरिका बेस्‍ड ‘बैन कैपिटल वेंचर्स' ने 560 मिलियन डॉलर (लगभग 4,307 करोड़ रुपये) का एक फंड लॉन्च किया है। यह फंड विशेष रूप से क्रिप्टो से जुड़े इनिशिएटिव पर केंद्रित है। सिकोइया कैपिटल ने भी पिछले महीने घोषणा की थी कि वह अपने पहले क्रिप्टो-स्‍पेसिक फंड के लिए 600 मिलियन डॉलर (लगभग 4,610 करोड़ रुपये) तक जुटाना चाहता है।

इंडियन एक्सचेंज CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets 360 को बताया कि क्रिप्टो का भविष्य भले ही अनिश्चित है, लेकिन संस्थागत समर्थन इस क्षेत्र की मजबूती की पुष्टि करता है और उद्योग में विश्वसनीयता को बढ़ाता है। अगर कीमतों में गिरावट आती है, तो उद्योग इसका मुकाबला पहले से ज्‍यादा मजबूती के साथ करेगा। इस बीच खबरें हैं कि चीन भी नेशनल डिजिटल करेंसी लॉन्‍च करने के बारे में सोच सकता है। 

CoinMarketCap के अनुसार, वर्तमान में क्रिप्टो इंडस्‍ट्री का कुल मार्केट कैप 1.83 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,40,87,797 करोड़ रुपये) है।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »