4 करोड़ XRP होल्डिंग वाले BNB व्हेल ने खरीदें 2 करोड़ Dogecoin

डॉजकॉइन की कीमत की बात करें तो वर्तमान में यह  5.46 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

4 करोड़ XRP होल्डिंग वाले BNB व्हेल ने खरीदें 2 करोड़ Dogecoin

BNB व्हेल ने 18,800,433 DOGE खरीदे हैं

ख़ास बातें
  • BNB व्हेल्स के पास XRP टॉप होल्डिंग्स के रूप में मौजूद है
  • टॉप 2,000 BSC व्हेल्स के पास लगभग 1 अरब से ज्यादा कीमत की XRP होल्डिंग है
  • इस व्हेल के पास 3 करोड़ TRX टोकन और 3 लाख 50 हजार LINK टोकन भी हैं
विज्ञापन
Dogecoin, Shiba Inu मीम क्रिप्टोकरेंसी में सबसे पॉपुलर कॉइन हैं और बड़े क्रिप्टो व्हेल्स इन दिनों दोनों ही कॉइन्स में बड़ी रुचि ले रहे हैं। हाल ही में इथेरियम व्हेल द्वारा शिबा इनु के बड़े पर्चेज की खबर आई थी। अब Dogecoin को लेकर भी ऐसी ही खबर आ रही है। एक BNB व्हेल ने बड़ी मात्री में डॉजकॉइन पर्चेज किया है। इसका नाम मार्शियन मैनहंटर (Martian Manhunter) बताया जा रहा है। टॉप 100 में शामिल इस व्हेल का रैंक 71वां बताया गया है। व्हेल ने 2 करोड़ के लगभग डॉजकॉइन पर्चेज किया है। व्हेल के बारे मे कहा गया है कि इसके पास 4 करोड़ XRP की होल्डिंग है। 

व्हेल अकाउंट्स को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्मस WhaleStats ने एक ट्विटर पोस्ट में खुलासा किया है कि मार्शियन मैनहंटर (Martian Manhunter) नामक BNB व्हेल ने 18,800,433 DOGE खरीदे हैं जिनकी कीमत 1,256,188 डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये) है। इसके अलावा व्हेल ने कई और ट्रांजैक्शन भी किए हैं। एक अलग ट्रांजैक्शन में मार्शियन मैनहंटर ने 11,988,683 MATIC खरीदे हैं जिनकी कीमत 5,605,116 डॉलर (लगभग 44 करोड़ रुपये) है। 

4 करोड़ XRP की होल्डिंग के अलावा इस व्हेल के पास 2.5 करोड़ ADA कॉइन्स भी हैं जिनकी कीमत 88 करोड़ रुपये के लगभग है। इसके अलावा इस व्हेल के पास 3 करोड़ TRX टोकन और 3 लाख 50 हजार LINK टोकन भी हैं। 

BNB व्हेल्स के पास XRP टॉप होल्डिंग्स के रूप में मौजूद है। WhaleStats के आंकड़े बताते हैं कि टॉप 2,000 BSC व्हेल्स के पास लगभग 1 अरब से ज्यादा कीमत की XRP होल्डिंग है। 

Crypto मार्केट में चल रही मंदी के कारण व्हेल्स वर्तमान में काफी एक्टिव हो गए हैं और डिस्काउंटेड क्रिप्टो को खरीद रहे हैं। 2022 की शुरुआत से मार्केट में उतार चढ़ाव जारी है जिससे व्हेल्स को अपने होल्डिंग्स बढ़ाने का अच्छा खासा मौका मिल रहा है। क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में व्हेल्स ऐसे अकाउंट्स होते हैं, जो किसी भी टोकन की कीमत को प्रभावित कर सकते हैं। व्हेल्स अगर बिकवाली करते हैं तो टोकन की कीमत नीचे आ जाती है, और अगर टोकन पर्चेज करते हैं तो संबंधित टोकन की कीमत में इजाफा हो जाता है। 

डॉजकॉइन की बात करें तो वर्तमान में यह  5.46 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 5 जुलाई को डॉजकॉइन की ओपनिंग बढ़त के साथ हुई है और इसकी कीमत में 3.4 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है। जुलाई के पहले हफ्ते में ये तीसरा मौका है जब डॉजकॉइन की कीमत बढ़ी है। 26 जून के बाद यह दूसरी बार है जब डॉजकॉइन में 4 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त देखी गई है। हाल ही में डॉजकॉइन के एक्टिव एड्रेसेज में भी बढ़त देखी गई है जो टोकन की कीमत में सुधार का संकेत हो सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  2. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  3. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  4. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  7. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  8. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  9. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  10. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »