BlackRock ने लॉन्च किया स्पॉट Bitcoin प्राइवेट ट्रस्ट

Coinbase ने हाल ही में यूजर्स के लिए कॉइन स्टेकिंग पोर्टफोलियो का दायरा बढ़ाया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अगस्त 2022 18:30 IST
ख़ास बातें
  • Coinbase ने इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट के लिए BlackRock के साथ टाई-अप किया था
  • इन क्लाइंट्स को क्रिप्टो ट्रेडिंग, कस्टडी और रिपोर्टिंग की सुविधा मिलेगी
  • क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का Coinbase पर बड़ा असर पड़ा है

Coinbase ने हाल ही में यूजर्स के लिए कॉइन स्टेकिंग पोर्टफोलियो का दायरा बढ़ाया था।

बड़ी एसेट मैनेजमेंट फर्मों में शामिल BlackRock ने अमेरिका में इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स के लिए स्पॉट बिटकॉइन प्राइवेट ट्रस्ट लॉन्च किया है। यह बिटकॉइन के प्रदर्शन को ट्रैक करेगा और क्लाइंट्स को इसमें निवेश का विकल्प उपलब्ध कराएगा। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के प्राइस में पिछले कुछ महीनों से गिरावट है। इसने पिछले वर्ष नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर का हाई छुआ था।

Reuters की रिपोर्ट में  BlackRock के हवाले से कहा गया है, "क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भारी गिरावट के बावजूद इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स की इस सेगमेंट में काफी दिलचस्पी है।" इस महीने की शुरुआत में क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase ने अपने इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स को क्रिप्टो ट्रेडिंग और कस्टडी सर्विसेज देने के लिए BlackRock के साथ टाई-अप किया था। एक्सचेंज का क्रिप्टो एसेट्स के लिए ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Coinbase Prime के जरिए BlackRock के प्लेटफॉर्म पर इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स को क्रिप्टो ट्रेडिंग, कस्टडी और रिपोर्टिंग की सुविधा मिलेगी। क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का Coinbase पर बड़ा असर पड़ा है। इसके शेयर में इस वर्ष 60 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।
Advertisement

Coinbase ने हाल ही में यूजर्स के लिए कॉइन स्टेकिंग पोर्टफोलियो का दायरा बढ़ाया था। एक्सचेंज ने Solana के लिए स्टेकिंग बेनेफिट्स को शुरू किया है, जिससे SOL इनवेस्टर्स को रिवॉर्ड मिलेंगे। ये रिवॉर्ड एक्सचेंज के नेटवर्क में SOL कॉइन्स की होल्डिंग और स्टेकिंग के लिए दिए जाएंगे। Solana के लिए Coinbase पर स्टेकिंग का मौजूदा अनुमानित रिटर्न लगभग 3.85 प्रतिशत एनुअल पर्सेंटेज यील्ड (APY) का है। रिवॉर्ड प्रत्येक तीन से चार दिनों में दिए जाएंगे।

स्टेकिंग के प्रोसेस में एक ब्लॉकचेन नेटवर्क को सपोर्ट करने के लिए क्रिप्टो एसेट्स को डिपॉजिट और ट्रांजैक्शंस को वैलिडेट करना शामिल होता है। प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) माइनिंग को सपोर्ट करने वाली ब्लॉकचेन्स स्टेकिंग की अनुमति देती हैं। स्टेकिंग से क्रिप्टोकरेंसी होल्डर्स को रिटर्न बढ़ाने का मौका मिलता है। Solana एक PoS ब्लॉकचेन है। यह SOL होल्डर्स को अपने एसेट्स होल्ड करने और रिटर्न कमाने का मौका देती है। Coinbase ने बताया था, "यूजर्स Solana को खुद या स्टेकिंग सर्विस के जरिए स्टेक कर सकते हैं लेकिन यह प्रोसेस मुश्किल है। यूजर्स को एक्सचेंज की ओर से Solana नेटवर्क में शामिल होने और रिवॉर्ड हासिल करने का एक आसान और सुरक्षित तरीका उपलब्ध कराया गया है।"
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BlackRock, Coinbase, Cryptocurrency, Bitcoin

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  2. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  3. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  4. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  6. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  8. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  9. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  10. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.