Bitcoin में तेजी, Ether को भी मिली अच्‍छी बढ़त, जानें कैसा है बाकी Cryptocurrency का हाल

वहीं, ईथर ने 3.88 फीसदी की बढ़त के साथ भारत में 3,187 डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये) पर कारोबार शुरू किया।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 25 मार्च 2022 13:52 IST
ख़ास बातें
  • हालांकि डॉजकॉइन DOGE और शीबा इनु SHIB ने भी गिरावट के साथ शुरुआत की है
  • ग्‍लोबल क्रिप्‍टो मार्केट कैप 2022 में पहली बार 2 ट्रिलियन डॉलर पर है
  • बिटकॉइन और ईथर बीते दो दिनों से अच्‍छा प्रदर्शन कर रही हैं

आज कम संख्या में altcoins नुकसान के साथ खुले हैं, जबकि मीमकॉइंस के तौर पर पॉपुलर डॉजकॉइन DOGE और शीबा इनु SHIB ने गिरावट के साथ शुरुआत की है।

ग्‍लोबल क्रिप्टो ट्रेडिंग वॉल्यूम में पिछले 24 घंटों में 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिसका सीधा असर शुक्रवार यानी 25 मार्च को क्रिप्‍टोकरेंसीज के प्राइस चार्ट में दिखाई दिया। इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन (Bitcoin) ने 2.92 फीसदी की बढ़त के साथ 44,643 डॉलर (लगभग 34 लाख रुपये) पर कारोबार शुरू किया। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर भी BTC को ऐसा ही फायदा मिला और उसने अपनी ग्‍लोबल ट्रेडिंग वैल्‍यू में 2.5 फीसदी से अधिक के मुनाफे के साथ सुधार किया। दुनिया की यह सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी फ‍िलहाल 43,971 डॉलर (लगभग 33.5 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है।

बिटकॉइन की तुलना में ईथर (Ether) ने बड़ा मुनाफा हासिल किया है। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, ईथर ने 3.88 फीसदी की बढ़त के साथ भारत में 3,187 डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये) पर कारोबार शुरू किया। Binance और CoinMarketCap पर ETH की वैल्‍यू में 3.55 फीसदी की बढ़त देखने को मिली और यह क्रिप्‍टोकरेंसी अपनी ट्रेडिंग वैल्‍यू को 3,138 डॉलर (लगभग 2.3 लाख रुपये) तक ले गई। 
Advertisement

Tether, Binance Coin, USD Coin, Ripple और Cardano को फायदा हुआ है, जबकि Solana, Avalanche और Polkadot ने भी मुनाफा देखा है। 

मुड्रेक्स क्रिप्टो इन्‍वेस्‍टमेंट फर्म के CEO और को-फाउंडर एडुल पटेल ने Gadgets 360 को बताया कि दुनिया की सबसे मूल्‍यवान क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन यानी BTC अभी 46,000 और 51,000 डॉलर के बीच मुकाबला कर रही है। अगर यह 46,000 डॉलर के निचले स्‍तर को पार करती है, तो बीते चार महीनों से चला आ रहा ट्रेंड पलट सकता है। 
Advertisement

आज कम संख्या में altcoins नुकसान के साथ खुले हैं। मीमकॉइंस के तौर पर पॉपुलर डॉजकॉइन DOGE और शीबा इनु SHIB ने गिरावट के साथ शुरुआत की है। Binance USD, SushiSwap, DOGEFI उन altcoins में शामिल हैं, जिनके लिए आज शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। 
Advertisement

यूरोप में चल रहे तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी को लेकर ओवरऑल सेंटिमेंट्स, सकारात्मक मोड़ लेते दिख रहे हैं। रूसी फेडरेशन के प्रमुख पावेल जावलनी ने कथित तौर पर चीन और तुर्की जैसे ‘मित्र देशों' से अपने तेल और गैस के लिए Bitcoin को पेमेंट मोड के रूप में स्वीकार करने के संकेत दिए हैं।
वहीं, दुनिया में सबसे पहले बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में स्‍वीकार करने वाले अल-साल्‍वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने बिनेंस के CEO चेंगपेंग झाओ से मुलाकात की है। झाओ अभी अल-साल्‍वाडोर के दौरे पर हैं। वहीं, ओवरऑल क्रिप्‍टो मार्केट का मार्केट कैप 2022 में पहली बार 2 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,52,39,826 करोड़ रुपये) को छू गया है।
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.