बिटकॉइन ने पार किया 70,000 डॉलर का लेवल, क्रिप्टो मार्केट में तेजी

पिछले कुछ दिनों में बिटकॉइन के प्राइस में वोलैटिलिटी रही है। मार्केट एनालिस्ट्स का अनुमान है कि यह जल्द ही 80,000 डॉलर तक जा सकता है

बिटकॉइन ने पार किया 70,000 डॉलर का लेवल, क्रिप्टो मार्केट में तेजी

क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने वाले इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की संख्या बढ़ी है

ख़ास बातें
  • मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि बिटकॉइन जल्द 80,000 डॉलर तक जा सकता है
  • पिछले एक दिन में Ether की ट्रेडिंग वॉल्यूम लगभग 10 प्रतिशत बढ़ी है
  • Solana, USD Coin, Cardano और Litecoin में भी तेजी थी
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने मंगलवार को लगभग पांच प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 67,730 डॉलर पर था। इसने शुरुआती कारोबार में 70,000 डॉलर के लेवल को पार किया था। हालांकि, बाद में इसमें कुछ गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों में बिटकॉइन के प्राइस में वोलैटिलिटी रही है। मार्केट एनालिस्ट्स का अनुमान है कि यह जल्द ही 80,000 डॉलर तक जा सकता है। 

पिछले एक दिन में Ether की ट्रेडिंग वॉल्यूम लगभग 10 प्रतिशत बढ़ी है। इसका प्राइस लगभग 3,465 डॉलर पर था। इसके अलावा Binance Coin, Solana, USD Coin, Cardano, Tron, Chainlink, Polkadot, Litecoin और Polygon में तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.84 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.67 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन में पिछले कुछ दिनों से हो रही गिरावट रुक गई है और इसने दोबारा तेजी की राह पकड़ी है। इन्फ्लेशन के उच्च स्तरों पर पहुंचने के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट शुरू किया है।" क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने वाले इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की संख्या भी बढ़ी है। जापान का सबसे बड़ा पेंशन फंड भी अपने इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाइ करने के लिए बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने पर विचार कर रहा है। हाल ही में बिटकॉइन ने 73,000 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। 

जापान के गवर्नमेंट पेंशन इनवेस्टमेंट फंड (GPIF) के पास लगभग 1.4 लाख करोड़ डॉलर के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट होने का अनुमान है। स्पेन की इनवेस्टमेंट रिसर्च फर्म RankiaPro के अनुसार, पिछले दो वर्ष से GPIF दुनिया का सबसे बड़ा पेंशन फंड है। GPIF एक रिसर्च प्रोग्राम शुरू कर रहा है जिसमें इनवेस्टमेंट के अन्य संभावित जरियों की स्टडी की जाएगी। इनमें गोल्ड और बिटकॉइन शामिल हो सकते हैं। GPIF का मौजूदा इनवेस्टमेंट जापान और इंटरनेशनल स्टॉक मार्केट और बॉन्ड्स जैसे एसेट्स में है। बिटकॉइन में इसकी दिलचस्पी का कारण इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी की लोकप्रियता हो सकता है। जापान की सरकार भी क्रिप्टो सेगमेंट के पक्ष में दिख रही है। इस वर्ष की शुरुआत में जापान की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक Mercari ने कहा था कि वह जल्द ही बिटकॉइन में पेमेंट्स लेने की योजना बना रही है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  6. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  7. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  9. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »