Bitcoin ने बरकरार रखा 20,000 डॉलर का लेवल, Ether में भी तेजी

बिटकॉइन की वैल्यू पिछले सप्ताह गुरुवार की तुलना में लगभग 4.4 प्रतिशत अधिक है। Ether में भी पिछले एक दिन में तेजी रही

विज्ञापन
Written by शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2022 17:23 IST
ख़ास बातें
  • व्हेल्स ने बिटकॉइन में खरीदारी शुरू की है
  • ज्यादातर ऑल्टकॉइन्स के प्राइस में बढ़ोतरी हुई है
  • इथेरियम ब्लॉकचेन के अपग्रेड के बाद से Ether को फायदा मिल रहा है

फास्ट फूड चेन Mcdonald ने पेमेंट के विकल्पों के तौर पर बिटकॉइन और Tether को जोड़ा है

क्रिप्टो मार्केट में गुरुवार को तेजी रही। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग 1.4 प्रतिशत बढ़ा है। व्हेल्स ने बिटकॉइन में खरीदारी शुरू की है और इससे प्राइस में और तेजी आने की संभावना है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 20,350 डॉलर और CoinDCX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 20,998 डॉलर का था।

CoinGecko के डेटा से पता चलता है कि बिटकॉइन की वैल्यू पिछले सप्ताह गुरुवार की तुलना में लगभग 4.4 प्रतिशत अधिक है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी पिछले एक दिन में तेजी बरकरार रही है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 1.48 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1,350 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 2.39 प्रतिशत की तेजी के साथ लगभग 1,428 डॉलर पर था। पिछले महीने इथेरियम ब्लॉकचेन के अपग्रेड के बाद से Ether को फायदा मिल रहा है। इस अपग्रेड से ट्रांजैक्शंस में तेजी आने और एनर्जी की खपत बहुत कम होने की संभावना है। इसमें Ethereum के डिवेलपर्स ने इसके माइनिंग प्रोटोकॉल की प्रूफ-ऑफ-वर्क (PoW) सिस्टम से प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) पर दोबारा कोडिंग की है। इस ब्लॉकचेन पर 100 अरब डॉलर से अधिक के डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) ऐप्स को सपोर्ट मिलता है और इस वजह से अपग्रेड को लेकर सतर्कता बरती गई है। अपग्रेड से stETH कहे जाने वाले क्रिप्टो डेरिवेटिव टोकन के इनवेस्टर्स को भी राहत मिल सकती है। 
Advertisement

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि ज्यादातर ऑल्टकॉइन्स के प्राइस में बढ़ोतरी हुई है। क्रिप्टो के ग्लोबल मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी लगभग 0.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। Avalanche, Cardano, Solana, Polygon, TRON, Monero, Chainlink और BNB में पिछले एक दिन में तेजी रही। मीमकॉइन्स Dogecoin और  Shiba Inu भी कुछ बढ़े हैं। Dogecoin का प्राइस 0.06 डॉलर और Shiba Inu का 0.000012 डॉलर का था।

पिछले वर्ष नवंबर में बिटकॉइन ने 67,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से इसमें काफी गिरावट आई है। इसका प्राइस गिरने से इनवेस्टर्स के साथ ही इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। बहुत से देशों में रेगुलेटर्स ने भी क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर इनवेस्टर्स को चेतावनी दी है। इससे भी मार्केट पर प्रेशर बढ़ा है। कुछ क्रिप्टो फर्मों के डिफॉल्ट करने से इस मार्केट को लेकर आशंकाएं भी बढ़ी हैं। फास्ट फूड चेन Mcdonald ने पेमेंट के विकल्पों के तौर पर बिटकॉइन और Tether को जोड़ा है। हालांकि, पेमेंट के लिए ये विकल्प शुरुआत में स्विट्जरलैंड के लुगाना में मौजूद आउटलेट्स के लिए हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.