बिटकॉइन ने बनाया नया हाई, पहली बार प्राइस हुआ 71,700 डॉलर से ज्यादा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 5.41 प्रतिशत का प्रॉफिट था। इसका प्राइस 4,043 डॉलर पर था

बिटकॉइन ने बनाया नया हाई, पहली बार प्राइस हुआ 71,700 डॉलर से ज्यादा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 5.41 प्रतिशत का प्रॉफिट था

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का पिछला हाई लेवल नवंबर, 2021 में 69,000 डॉलर से कुछ अधिक का था
  • पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 2,508 डॉलर बढ़ा है
  • इस सेगमेंट को कुछ बड़े देशों के नेताओं से भी बढ़ावा मिल रहा है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने मंगलवार को नया हाई बनाया है। इसका प्राइस लगभग 71,733 डॉलर पर था। बिटकॉइन का पिछला हाई लेवल नवंबर, 2021 में 69,000 डॉलर से कुछ अधिक का था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 4.57 प्रतिशत की तेजी के साथ लगभग 2,508 डॉलर बढ़ा है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 5.41 प्रतिशत का प्रॉफिट था। इसका प्राइस 4,043 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में Ether में लगभग 203 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा Tether, Solana, Ripple, USD Coin, Cardano, Polkadot, Tron और Litecoin के प्राइसेज बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4.28 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.71 लाख करोड़ डॉलर के साथ इस वर्ष के उच्च स्तर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने Gadgets360 को बताया, "इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की बिटकॉइन में दिलचस्पी बढ़ना इसमें तेजी का प्रमुख कारण है। उदाहरण के लिए, लंदन स्टॉक एक्सचेंज ने घोषणा की है कि वह इस वर्ष बिटकॉइन और Ethereum एक्सचेंज ट्रेडेड नोट्स (ETN) को स्वीकार करेगा। इससे बिटकॉइन ETF की डिमांड बढ़ने का संकेत मिल रहा है। इससे क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट बढ़ सकता है।" एक अन्य क्रिप्टो एक्सचेंज ZebPay के ट्रेड डेस्क ने कहा, "इस वर्ष की शुरुआत से Ether का प्राइस लगभग 85 प्रतिशत बढ़ा है। इसके लिए बुलिश सेंटीमेंट बरकरार है।" 

इस सेगमेंट को कुछ बड़े देशों के नेताओं के साथ ही इनवेस्टर्स से भी बढ़ावा मिल रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्रिप्टोकरेंसी जैसी उभरती हुई टेक्नोलॉजीज से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग पर जोर दिया था। अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC की ओर से बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) को स्वीकृति मिलने के बाद से इनवेस्टर्स में उत्साह है। हालांकि, देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है। पिछले महीने पेश हुए बजट से पहले क्रिप्टो इंडस्ट्री की ओर से केंद्र सरकार से इस सेगमेंट पर टैक्स घटाने के निवेदन किए थे। हालांकि, इंटरिम बजट में फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने क्रिप्टोकरेंसीज का कोई जिक्र नहीं किया था। इससे इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स निराश हुए थे। कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर चेतावनी दी है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »