Bitcoin का प्राइस 28,280 डॉलर के पार, Ether में भी तेजी

बिटकॉइन के साथ ही Ether का प्राइस भी 0.17 प्रतिशत बढ़कर 1,858 डॉलर पर था। इस सप्ताह Ether को नया अपग्रेड मिलने वाला है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2023 18:50 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन में सोमवार को 0.81 प्रतिशत की तेजी थी
  • Ether का प्राइस 0.17 प्रतिशत बढ़कर 1,858 डॉलर पर था
  • इस सप्ताह Ether को नया अपग्रेड मिलने वाला है

वीकेंड पर बिटकॉइन की वैल्यू 272 डॉलर बढ़ी है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में वीकेंड पर तेजी रही। इसका प्राइस वीकेंड पर 28,800 डॉलर से अधिक पर ट्रेड कर रहा था। बिटकॉइन में सोमवार को 0.81 प्रतिशत की तेजी थी और यह 28,287 डॉलर पर था। वीकेंड पर इसकी वैल्यू 272 डॉलर बढ़ी है। 

बिटकॉइन के साथ ही Ether का प्राइस भी 0.17 प्रतिशत बढ़कर 1,858 डॉलर पर था। इस सप्ताह Ether को नया अपग्रेड मिलने वाला है। Tether, Binance Coin, Binance USD, Wrapped Bitcoin और Monero में भी तेजी थी। Avalanche, Cardano, Polygon, Polkadot, Litecoin और Tron जैसी क्रिप्टोकरेंसीज में नुकसान था। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1.19 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने Gadgets 360 को बताया, "मार्केट रेगुलेशंस के बावजूद इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर बुलिश हैं। DeFi में यूजर्स की दिलचस्पी बढ़ी है और बड़े इनवेस्टर्स के पोर्टफोलियो में एक एसेट के तौर पर क्रिप्टो शामिल हो रहा है।" क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने कहा, "अमेरिका में पिछले महीने 2,36,000 नई नौकरियां मिलने की जानकारी के बाद अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी आई है।" 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार दिया गया था। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने क्रिप्टो एसेट्स को लेकर एक एक्शन प्लान पेश किया है। इसमें एक बड़ा प्वाइंट बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसीज को कानूनी दर्जा नहीं देने का है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Regulator, Bitcoin, Investors, Market, Ether, Data, Upgrade, Value, Solana, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  6. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  7. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  8. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  9. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  10. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.