Bitcoin 22 हजार डॉलर पर अटका, दूसरे पॉपुलर कॉइन्स भी लुढ़के

गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर बताता है कि अधिकतर ऑल्टकॉइन्स की कीमत में आज हल्की गिरावट देखी गई है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 2 अगस्त 2022 19:35 IST
ख़ास बातें
  • शिबा इनु और डॉजकॉइन में भी आज गिरावट आई है
  • डॉजकॉइन 0.07 डॉलर यानि कि लगभग 5.64 रुपये पर ट्रेड कर रहा है
  • शिबा इनु की कीमत $0.000013 (लगभग 0.000984 रुपये) पर है

बिटकॉइन की कीमत 22,475 डॉलर यानि कि लगभग 18 लाख रुपये पर बनी हुई है

जुलाई के अंत में उछाल खाने के बाद Bitcoin की कीमत में एक बार फिर हल्की गिरावट का ट्रेंड दिखता नजर आ रहा है। यह 24 हजार डॉलर (लगभग 19.2 लाख रुपये) के नीचे ट्रेड कर रहा है। ग्लोबल एक्सचेंज्स पर पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन की कीमत में 2.62 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 22 हजार डॉलर के करीब ट्रेड कर रहा है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत 24,193 डॉलर यानि कि लगभग 19.35 लाख रुपये पर ट्रेड कर रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 0.42 प्रतिशत की गिरावट है। 

ग्लोबल एक्सचेंज्स जैसे CoinMarketCap, Coinbase और Binance पर बिटकॉइन की कीमत 22,475 डॉलर यानि कि लगभग 18 लाख रुपये पर बनी हुई है। वीक टू डे परफॉर्मेंस में बिटकॉइन 7.5 प्रतिशत से ऊपर है। इस बीच ईथर की कीमत में भी गिरावट आई है। खबर लिखे जाने के समय पर ईथर भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर 1,697 डॉलर यानि कि लगभग 1.35 लाख रुपये पर ट्रेड कर रहा था। ग्लोबल लेवल पर इसकी कीमत 1,559 डॉलर यानि कि लगभग 1.25 लाख रुपये पर ट्रेड कर रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 6.60 प्रतिशत की गिरावट है। CoinGecko के डेटा के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में इसकी वैल्यू में 9.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।  

गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर बताता है कि अधिकतर ऑल्टकॉइन्स की कीमत में आज हल्की गिरावट देखी गई है। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.83 प्रतिशत की गिरावट आई है। Uniswap, Solana, Polygon, Stellar, Avalanche, Cardano जैसे पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स में हल्की गिरावट आई है। जबकि Monero में 0.46 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो शिबा इनु और डॉजकॉइन में भी आज गिरावट आई है। वर्तमान में डॉजकॉइन 0.07 डॉलर यानि कि लगभग 5.64 रुपये पर ट्रेड कर रहा है जो कि पिछले 24 घंटों में 2.81 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं, शिबा इनु की कीमत $0.000013 (लगभग 0.000984 रुपये) पर है जो कि पिछले 24 घंटों में 3.05 प्रतिशत की गिरावट है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.