Bitcoin, Ether समेत क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में लगातार तीसरे दिन दिखा इजाफा

Ether की कीमत में आज हल्की बढ़त देखी गई है जहां इसका प्राइस 0.94 प्रतिशत से बढ़ा है

Bitcoin, Ether समेत क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में लगातार तीसरे दिन दिखा इजाफा

Bitcoin की कीमत में आज 0.20 प्रतिशत की बढ़त हुई है

ख़ास बातें
  • ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.49 प्रतिशत से बढ़ा है
  • वर्तमान में डॉजकॉइन 5.46 रुपये पर ट्रेड कर रहा है
  • अधिकतर पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स की कीमत में दिखी हल्क बढ़त
विज्ञापन
अगस्त का पहला वीकेंड शुरू हो चुका है और यह क्रिप्टोकरेंसी के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। शुक्रवार को बिटकॉइन समेत पूरे क्रिप्टोमार्केट में हल्का इजाफा बरकरार रहा। Bitcoin की कीमत में 0.20 प्रतिशत की बढ़त हुई है। हालांकि बढ़त लगभग न के बराबर है, फिर भी बिटकॉइन की कीमत में एक स्टेबिलिटी आती दिखाई दे रही है। ग्लोबल एक्सचेंज्स पर पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन की कीमत में 0.37 प्रतिशत का नुकसान हुआ है और यह 23,125 डॉलर यानि कि करीब 18 लाख रुपये पर ट्रेड कर रहा है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत 24,248 डॉलर यानि कि लगभग 19 लाख रुपये पर ट्रेड कर रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 0.20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। 

वहीं, Ether की कीमत में आज हल्की बढ़त देखी गई है। इसका प्राइस 0.94 प्रतिशत से बढ़ा है। खबर लिखे जाने के समय पर ईथर भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर 1,741 डॉलर यानि कि लगभग  1.38 लाख रुपये पर ट्रेड कर रहा था। ग्लोबल लेवल पर इसकी कीमत 1,512  डॉलर यानि कि लगभग 1.19 लाख रुपये पर ट्रेड कर रही है।  

गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर बताता है कि अधिकतर ऑल्टकॉइन्स में आज हरा रंग नजर आ रहा है। कुछ पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स की कीमत में मामूली बढ़त देखी गई है, तो कुछ में इजाफा अच्छा रहा। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.49 प्रतिशत से बढ़ा है। Cardano, Solana, Polkadot, Polygon, Avalanche जैसे पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स की कीमत आज ऊपर गई है जबकि USD Coin, Binance USD, Ripple, Litecoin में साधारण गिरावट नजर आई। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो Shiba Inu और Dogecoin में आज का प्राइस ग्राफ ऊपर गया है। वर्तमान में डॉजकॉइन 5.46 रुपये पर ट्रेड कर रहा है जो कि पिछले 24 घंटों में 3.32% की बढ़ोत्तरी है। वहीं, शिबा इनु की कीमत 0.000951 रुपये पर ट्रेड कर रही है। पिछले 24 घंटों में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 0.96% की बढ़त देखी गई। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Shiba Inu, Dogecoin, crypto market update

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  2. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  3. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  4. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  5. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  6. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  8. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  9. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  10. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »