इन Altcoins से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना

बिटकॉइन के अलावा इस सेगमेंट में कई अन्य विकल्प भी हैं। बहुत से ऑल्टकॉइन्स की लोकप्रियता पिछले वर्ष बढ़ी है और इनमें से कुछ का रिटर्न बहुत अच्छा रहा है

इन Altcoins से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना

बहुत से ऑल्टकॉइन्स की लोकप्रियता बढ़ रही है

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो सेगमेंट में बिटकॉइन सबसे लोकप्रिय है
  • बिटकॉइन के अलावा अन्य सभी क्रिप्टोकरेंसीज को ऑल्टकॉइन कहा जाता है
  • कई ऑल्टकॉइन्स से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी में इनवेस्टमेंट के लिए Bitcoin टॉप पर रहता है। यह सबसे लोकप्रिय और सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी है। हालांकि, बिटकॉइन के अलावा इस सेगमेंट में कई अन्य विकल्प भी हैं। बहुत से ऑल्टकॉइन्स की लोकप्रियता पिछले वर्ष बढ़ी है और इनमें से कुछ का रिटर्न बहुत अच्छा रहा है। बिटकॉइन के अलावा सभी क्रिप्टोकरेंसीज को ऑल्टकॉइन कहा जाता है। 

इन ऑल्टकॉइन्स में इनवेस्टमेंट करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हम आपको कुछ ऑल्कॉइन्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनमें इनवेस्टमेंट पर विचार किया जा सकता है। 

Ethereum - यह क्रिप्टो मार्केट में का एक लोकप्रिय ऑल्टकॉइन है। इसके नेटिव टोकन Ether (ETH) की वैल्यू में काफी बढोतरी हुई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस वर्ष Ether का प्राइस 400 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।

Binance Coin - Binance एक्सचेंज का प्रदर्शन Binance Coin (BNB) से जुड़ा है। Analytics Insight के अनुसार, अगले वर्ष के अंत तक BNB की वैल्यू 610 डॉलर तक जा सकती है। अगर आप क्रिप्टोकरेंसी में इनवेस्ट कर फायदा उठाना चाहते हैं तो यह एक अच्छा विकल्प है। 

XRP - Ripple XRP से कुछ सेकेंड में ही ट्रांजैक्शंस प्रोसेस हो सकती हैं। इसकी ट्रांजैक्शन की कॉस्ट भी कम होती है। इसके कंसेंसस प्रोटोकॉल के कारण यह एक पर्यावरण के अनुकूल क्रिप्टोकरेंसी है।

Cardano - Cardano को थर्ड-जेनरेशन क्रिप्टोकरेंसी कहा जाता है। इसमें बिटकॉइन और इथेरियम जैसी पहली और दूसरी जेनरेशन के क्रिप्टो कॉइन्स के फीचर्स मौजूद हैं।

Avalanche - यह ऑल्टकॉइन कई ब्लॉकचेन्स के साथ बिना किसी लिमिट के इंटेरोपेरेबिलिटी का विकल्प देता है। इसके प्रोसिजर में डीसेंट्रलाइजेशन से समझौता नहीं किया जाता।

Shiba Inu - इसकी शुरुआत मजाक के तौर पर हुई थी लेकिन जल्द ही यह लोकप्रिय हो गया। इसकी तेजी से बढ़ती और वफादार कम्युनिटी इसे आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान देती है। इस कम्युनिटी ने इनवेस्टर्स की संख्या बढ़ाने के लिए एक NFT प्रोजेक्ट भी बनाया है।

Decentraland - यह Ethereum की ब्लॉकचेन बेस्ड वर्चुअल गेम पर काम करता है। इससे जुड़ी क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस के लिए 3D वर्चुअल तरीके का इस्तेमाल होता है।

Dogecoin - इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क ने इस मीम कॉइन को लोकप्रिय बना दिया है। इसमें उतार-चढ़ाव अधिक होता है लेकिन इसके इनवेस्टर्स की एक बड़ी संख्या है।

Solana - यह ऑल्टकॉइन स्पीड और कम ट्रांजैक्शन कॉस्ट में Ethereum का मुकाबला करता है। इसके साथ ही यह प्रति सेकेंड ट्रांजैक्शंस की संख्या की लिमिट को भी बरकरार रखता है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Exchange, Binance, Investors, Solana, Ether
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »