Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा, क्रिप्टो मार्केट में सेंटीमेंट पॉजिटिव

Ether में गिरावट थी। यह लगभग 3,450 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में लगभग 23 डॉलर की कमी हुई है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 मार्च 2024 17:07 IST
ख़ास बातें
  • स्पॉट बिटकॉइन ETFs में फंडिंग बढ़ रही है
  • क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 52.5 प्रतिशत की है
  • देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है

यह लगभग 69,000 डॉलर के हाई लेवल के निकट पहुंच रहा है

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस मंगलवार को 65,000 डॉलर से अधिक पर था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1,551 डॉलर बढ़ा है। यह  लगभग 69,000 डॉलर के हाई लेवल के निकट पहुंच रहा है। क्रिप्टो मार्केट में सेंटीमेंट पॉजिटिव है। इसका बड़ा कारण स्पॉट बिटकॉइन ETFs में फंडिंग बढ़ना है। 

Ether में गिरावट थी। इसका प्राइस लगभग 3,450 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसमें लगभग 23 डॉलर की कमी हुई है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में Ethereum में काफी तेजी आई है। पिछले वर्ष से यह लगभग 128 प्रतिशत बढ़ा है। पिछल एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 5.17 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.5 लाख करोड़ डॉलर पर था। क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 52.5 प्रतिशत की है। 

क्रिप्टो ऐप Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन अपने उच्च स्तर से आगे बढ़ने के रास्ते पर बढ़ रहा है। कम से कम 1,000 बिटकॉइन रखने वाले व्हेल्स की संख्या में इस वर्ष लगभग पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही सभी बिटकॉइन एड्रेसेज में से लगभग 97 प्रतिशत प्रॉफिट में हैं। इससे डिमांड में तेजी का संकेत मिल रहा है।" बड़े क्रिप्टो ऐप्स में से एक ZebPay के ट्रेड डेस्क ने कहा, "Ethereum Foundation के लगभग 1.3 करोड़ डॉलर के ETH बेचने के फैसले से इनवेस्टर्स में आशंका है। इससे मार्केट में बड़ा मूवमेंट हो सकता है। ETH के लिए 3,750 डॉलर और 4,000 डॉलर पर कड़ा रेजिस्टेंस है।" 

कुछ बड़े देशों के नेताओं के साथ ही इनवेस्टर्स से भी क्रिप्टो मार्केट को बढ़ावा मिल रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्रिप्टोकरेंसी जैसी उभरती हुई टेक्नोलॉजीज से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग की जरूरत बताई थी। अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC की ओर से बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) को स्वीकृति मिलने के बाद इनवेस्टर्स में उत्साह है। देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है। पिछल महीने पेश हुए बजट से पहले क्रिप्टो इंडस्ट्री ने केंद्र सरकार से इस सेगमेंट पर टैक्स घटाने के निवेदन किए थे। हालांकि, इंटरिम बजट में फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने क्रिप्टोकरेंसीज का कोई जिक्र नहीं किया था। इससे इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स निराश हुए थे। 
Advertisement



Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.