ट्रंप के शपथ लेने से पहले बिटकॉइन ने बनाया 1,09,200 डॉलर से ज्यादा का रिकॉर्ड हाई लेवल

बिटकॉइन ETF में भी फंडिंग में तेजी आ रही है। इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ी है

ट्रंप के शपथ लेने से पहले बिटकॉइन ने बनाया 1,09,200 डॉलर से ज्यादा का रिकॉर्ड हाई लेवल

इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ी है

ख़ास बातें
  • अमेरिका में नई सरकार क्रिप्टोकरेंसीज के पक्ष में पॉलिसी बना सकती है
  • ट्रंप ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का भी संकेत दिया था
  • इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ी है
विज्ञापन
अमेरिका में प्रेसिडेंट के तौर पर Donald Trump के सोमवार को शपथ लेने से पहले क्रिप्टो  Bitcoin ने 1,09,241 डॉलर का नया हाई लेवल बनाया है। अमेरिका में नई सरकार क्रिप्टोकरेंसीज के पक्ष में पॉलिसी बना सकती है। इससे क्रिप्टो मार्केट में काफी उत्साह है। ट्रंप ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का भी संकेत दिया था। 

इस रिपोर्ट को लिखे जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 3.60 प्रतिशत बढ़कर 1,08,130 डॉलर से अधिक पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में पांच प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था। Ether का प्राइस 3,390 डॉलर से अधिक पर था। तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में XRP और BNB शामिल थे। हालांकि, बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस में गिरावट थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन दो प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 3.60 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

बिटकॉइन ETF में भी फंडिंग में तेजी आ रही है। इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ी है। अमेरिकी कंपनी Microstrategy की योजना अपनी बिटकॉइन की होल्डिंग को बढ़ाने की है। इसके लिए कंपनी अपने ऑथराइज्ड A क्लास कॉमन स्टॉक को लगभग 33 करोड़ शेयर्स से बढ़ाकर 10 अरब से अधिक शेयर्स करने की योजना बना रही है। इस योजना को 21 जनवरी को माइक्रोस्ट्रैटेजी के शेयरहोल्डर्स की मीटिंग में वोटिंग के लिए पेश किया जा सकता है। हालांकि, शेयर्स की वोटिंग में कंपनी के फाउंडर, Michael Saylor की हिस्सेदारी लगभग 47 प्रतिशत की है। 

इस सॉफ्टवेयर कंपनी के शेयर्स में इस बढ़ोतरी से इसके आउटस्टैंडिंग शेयर्स की कुल संख्या ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी से जुड़ी Amazon और इंटरनेट सर्च इंजन Google को ऑपरेट करने वाली अमेरिकी कंपनी Alphabet के निकट हो जाएगी। पिछले वर्ष अक्टूबर में माइक्रोस्ट्रैटेजी ने बताया था कि उसकी तीन वर्षों में बिटकॉइन खरीदने के लिए डेट की बिक्री और शेयर्स जारी कर लगभग 42 अरब डॉलर जुटाने की योजना है। माइक्रोस्ट्रैटेजी के बिटकॉइन खरीदने की शुरुआत से इसके शेयर प्राइस में 2,500 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। बिटकॉइन का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से कारोबार में कर रही हैं। रूस की सरकार ने कानून में बदलाव कर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से निपटने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »