छोटे मुनाफे के साथ बढ़ रहा Bitcoin, ज्‍यादातर Altcoins ने भी दिखाई रिकवरी

ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसी ने मुनाफा दर्ज करते हुए चार्ट में खुद को हरा बना दिया है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 21 जून 2022 16:17 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन ने इस हफ्ते काफी मजबूती दिखाई है
  • इस वजह से बाकी क्रिप्‍टोकरेंसीज भी अच्‍छा प्रदर्शन कर रही हैं
  • 904 अरब डॉलर पर आ गया है क्रिप्‍टो मार्केट कैप

कुछेक क्रिप्‍टोकरेंसीज को आज भी नुकसान देखना पड़ा है। इनमें Tether, USD Coin, Litecoin और Bitcoin Cash शामिल हैं।

क्रिप्टो (crypto) मार्केट में चल रही मंदी ने निवेशकों को निराशा से भर दिया है। जैसे-जैसे जून का महीना अपने आखिरी चरण में बढ़ा है, क्रिप्टोकरेंसी ने भी रिकवरी के संकेत दिखाने शुरू किए हैं। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) ने मंगलवार को 2.55 फीसदी मुनाफा दर्ज किया। इंडियन एक्सचेंज CoinSwitch Kuber के अनुसार वर्तमान में BTC की कीमत 21,937 डॉलर (लगभग 17 लाख रुपये) है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर भी बिटकॉइन ने मुनाफे को छुआ है। Binance और Coinbase के अनुसार बिटकॉइन का मूल्य लगभग 3 फीसदी बढ़ा, जिससे इसकी कीमत 20,584 डॉलर (लगभग 16 लाख रुपये) हो गई।

बात करें दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी यानी ईथर (Ether) की, तो इसकी कीमतें 1 लाख रुपये के निशान से नीचे हैं। यह भी बिटकॉइन की राह पर चल रहा है और मुनाफा देख रहा है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार 4.9 फीसदी की बढ़त दर्ज करने के बाद ETH की कीमतें वर्तमान में 1,196 डॉलर (लगभग 93,344 रुपये) के आसपास हैं।

बहरहाल, ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसी ने मुनाफा दर्ज करते हुए खुद को चार्ट में हरे रंग से रंग दिया है।  Binance Coin, Cardano, Solana, Polkadot और Polygon की कीमतों में छोटी बढ़ोतरी दिखाई दी है। मीम कॉइंस के पास पर पॉपुलर डॉजकॉइन (Dogecoin) और शीबा इनु (Shiba Inu) की वैल्‍यू भी बढ़ी है। 

कुछेक क्रिप्‍टोकरेंसीज को आज भी नुकसान देखना पड़ा है। इनमें Tether, USD Coin, Litecoin और Bitcoin Cash शामिल हैं। 
Advertisement

क्रिप्टो सेक्‍टर का कुल मार्केट कैप इस समय 904 अरब डॉलर (लगभग 90,483 करोड़ रुपये) है। इसके ट्रिलियन-डॉलर मूल्यांकन से नीचे जाने के बावजूद विशेषज्ञ धीरे-धीरे बाजार में सुधार की उम्मीद कर रहे हैं। CoinDCX रिसर्च टीम ने कहा कि वीकेंड में गिरावट के बाद बिटकॉइन 20,000 डॉलर (लगभग 15 लाख रुपये) से ऊपर मजबूत बना हुआ है। 
Advertisement

दूसरी ओर, बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने वाले देश अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने भी निवेशकों से इस सप्ताह की शुरुआत में क्रिप्टो मंदी के दौरान धैर्य रखने के लिए कहा था। बिटकॉइन की कीमतों में गिरावट से यहां लोग दुखी और नाराज हैं। हालांकि‍ आने वाले दिनों में कीमतों में सुधार की उम्‍मीद जताई जा रही है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.