क्रिप्टोकरंसी पर 30% टैक्स का मार्केट पर असर नहीं, Bitcoin, Ether सहित सभी बड़े कॉइन प्रॉफिट में

Terra, Polygon, Chainlink, और Uniswap सहित कुछ अन्य altcoins हैं, जिन्होंने मामूली नुकसान दर्ज किया है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 2 फरवरी 2022 21:31 IST
ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक, बिटकॉइन की कीमत $41,297 (लगभग 30.85 लाख रुपये) थी
  • ईथर की कीमत $2,976 (लगभग 2.2 लाख रुपये) प्रति टोकन
  • Tether, Binance Coin, USD Coin, Cardano, Solana, और Ripple के भाव बढ़े

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 30.85 लाख रुपये है

क्रिप्टोकरंसी मार्केट कई दिनों तक घाटे में रहने के बाद, आखिरकार बुधवार, 2 फरवरी को बढ़ती नज़र आई। बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) में  0.18 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी देखी गई, और यह भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर  $41,297 (लगभग 30.85 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा था। जहां एक ओर भारत में बिटकॉइन की कीमत में सुधार दिखाई दे रहा है, वहीं, अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर इसकी कीमत (Price of Bitcoin today) अभी भी अस्थिर है। खबर लिखते समय तक, Binance और CoinMarketCap पर बिटकॉइन क्रमशः 0.29 प्रतिशत और 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ लगभग $ 38,396 (लगभग 28.7 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रही थी।

Ether भी Bitcoin की राह चलता दिखाई दिया और इसकी कीमत में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी खबर लिखे जाने तक, 1.66 प्रितशत की बढ़ोतरी के साथ  $2,976 (लगभग 2.2 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी।
Advertisement

भारत द्वारा "वर्चुअल डिजिटल एसेट" में लेनदेन से होने वाली कमाई पर 30 प्रतिशत टैक्स लगाने की घोषणा के एक दिन बाद भी, मार्केट चार्ट हरे रंग से रंगा दिखाई दिया। इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, इस टैक्स सिस्टम ने अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय बाजार में क्रिप्टो स्पेस को वैध कर दिया है।

Tether, Binance Coin, USD Coin, Cardano, Solana, और Ripple की कीमतें भी आज बढ़ती नज़र आईं।
Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि मीम कॉइन डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India today) में भी आखिरकार बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह कॉइन लंबे समय से घाटे में ट्रेड हो रहा था। खबर लिखते समय तक, DOGE 0.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ $0.15 (लगभग 11.5 रुपये) पर ट्रेड हो रहा था।
Advertisement

हालांकि, शीबा इनु की कीमत (Shiba Inu price in India today) में 0.46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, और खबर लिखते समय तक, यह $0.000023 (लगभग 0.001735 रुपये) पर कारोबार कर रहा था।

Terra, Polygon, Chainlink, और Uniswap सहित कुछ अन्य altcoins हैं, जिन्होंने मामूली नुकसान दर्ज किया है।
Advertisement

कुल मिलाकर, इस साल कई हफ्तों के निचले स्तर पर रहने के बाद क्रिप्टोकरंसी मार्केट में थोड़ा सुधार हुआ है।
Advertisement

CoinMarketCap के अनुसार अभी तक, क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप $1.770 ट्रिलियन (लगभग 1,32,48,250 करोड़ रुपये) है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  2. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  3. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  5. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  6. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  8. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  9. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  10. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.