Bitcoin, Ether के साथ Shiba Inu और Dogecoin भी लुढ़के, Cardano और Solana में बढ़त

मीम आधारित क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन और शिबा इनु में भी गिरावट आई है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 जनवरी 2022 17:24 IST
ख़ास बातें
  • Cardano, Ripple, Polkadot, Uniswap और Tron में बढ़त।
  • शिबा इनु में 2.08 प्रतिशत की गिरावट हुई दर्ज।
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर में 1.5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

Cardano, Ripple, Polkadot, Uniswap और Tron आदि कुछ ऐसी क्रिप्टोकरेंसी रहीं जिनकी कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के साथ-साथ Ether में भी गिरावट दर्ज की गई है। ग्लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत में 2 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह लगभग 43,000 डॉलर (लगभग 31.98 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, भारतीय एक्सचेंज जैसे CoinSwitch Kuber पर Bitcoin क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 46,000 डॉलर (लगभग 34.2 लाख रुपये) के करीब चल रही है। Bitcoin की कीमत में बीते सप्ताह एक स्थिरता देखने को मिली जब इसकी कीमत 31 लाख रुपये के आसपास मंडराती रही। इसमें हल्के उतार चढ़ाव आते रहे लेकिन कोई बड़ी गिरावट या लाभ इस क्रिप्टोकरेंसी ने दर्ज नहीं किया। हालांकि, 2022 की शुरुआत से देखें तो बिटकॉइन अभी तक 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज कर चुका है। 

गिरावट दर्ज करने वाली क्रिप्टोकरेंसी की लिस्ट में दूसरा नाम ईथर का रहा। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में 1.5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। वर्तमान में ग्लोबल एक्सचेंजों पर ईथर की कीमत 3,299 डॉलर (लगभग 2.45 लाख रुपये) चल रही है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी वर्तमान में 2,66,485 रुपये पर ट्रेड कर रही है। बिटकॉइन और ईथर के अलावा दूसरी पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी भी गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर में लुढ़की हुई दिखाई दीं। गिरावट दर्ज करने वाले कॉइन्स में USD Coin, Tether, Polygon, Litecoin और Bitcoin Cash का नाम भी रहा। 

मीम आधारित क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन और शिबा इनु में भी गिरावट आई है। शिबा इनु में 2.08 प्रतिशत की गिरावट देखी गई जबकि डॉजकॉइन में 4.26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। खबर लिखने के समय भारत में डॉजकॉइन की कीमत 14.60 रुपये पर चल रही थी। वर्तमान में शिबा इनु भारत में 0.002449 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 

इसके अलावा Cardano, Ripple, Polkadot, Uniswap और Tron आदि कुछ ऐसी क्रिप्टोकरेंसी रहीं जिनकी कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। कार्डानो में 9.78 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है और वर्तमान में यह भारत में 112.7 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। Solana में भी 2.4 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। खबर लिखने के समय पर भारत में सोलाना 12,006 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। क्रिप्टो टोकनों की कीमत में फिलहाल बहुत बड़ा उतार चढ़ाव नहीं देखा जा रहा है और क्रिप्टोकरेंसी बाजार लगभग स्थिर दिखाई दे रहा है। क्रिप्टो एक्सपर्ट्स का कहना है कि विश्वभर में कोरोना महामारी के चलते डिजिटल करेंसी की कीमतों में बहुत अधिक बढ़ोत्तरी की उम्मीद अभी नहीं की जा सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2MP कैमरा, 32GB RAM के साथ Dell XPS 13 (2026) लैपटॉप लॉन्च, ये हैं खास फीचर्स
  2. Vivo के 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  3. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  4. Moto G37 vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  6. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  7. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  2. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  3. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  4. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  5. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  8. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  10. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.