Bitcoin, Ether, Shiba Inu सहित सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट, जानें आज क्या रहा मार्केट का हाल

Tether, Ripple, Polkadot, Polygon, और Chainlink जैसे सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी का ट्रेडिंग चार्ट लाल रंग से रंगा दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 7 जनवरी 2022 17:08 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin, Ether, Dogecoin, Shiba Inu का आज खराब प्रदर्शन
  • USD Coin, Cardano और Zcash टोकन चार्ट पर गेनर्स की लिस्ट में शामिल
  • Tether, Ripple, Polkadot, Polygon समेत सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी डाउन

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 33 लाख रुपये है

बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) में शुक्रवार, 7 जनवरी को भी गिरावट दर्ज की गई। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी 2.45% की और गिरावट के साथ, खबर लिखे जाने तक $45,488 (लगभग 33 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रही थी। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber, पर बीते गुरुवार को बिटकॉइन करीब $46,631 (लगभग 34.6 लाख रुपये) पर बंद हुआ था। Binance और Coinbase जैसे ग्लोबल एक्सचेंज्स पर भी, प्रत्येक बिटकॉइन की वैल्यू (Bitcoin trade value today) $41,741 (लगभग 31,000 रुपये) थी।

Gadgets 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Bitcoin की तरह ही Ether भी 7.40% गिरा और खबर लिखे जाने तक, करीब $3,516 (लगभग 2.6 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था।

Tether, Ripple, Polkadot, Polygon, और Chainlink जैसे सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी का ट्रेडिंग चार्ट लाल रंग से रंगा दिखाई दे रहा था।

क्रिप्टो मार्केट में Dogecoin और Shiba Inu की परफॉर्मेंस भी अच्छी नहीं है। दोनों ही कॉइन की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दोनों ही क्रिप्टो की कीमतों में पिछले एक महीने से बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि USD Coin, Cardano और Zcash टोकन चार्ट पर गेनर्स की लिस्ट में शामिल हैं।
Advertisement

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में दो बड़ी घटनाओं ने बिटकॉइन की कीमत को तीन महीने के निचले स्तर तक गिरा दिया है। बिटकॉइन की कीमत में बड़ी गिरावट (Massive fall in Bitcoin price) तब आई, जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया कि वह ब्याज दरों में बढ़ोतरी के अपने फैसले को मार्च के मध्य तक टाल सकता है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व नोटों की छपाई बंद करने जा रहा है और अर्थव्यवस्था को स्थिर करने और बढ़ती मुद्रास्फीति (इनफ्लेशन) को कंट्रोल में रखने के लिए उधार (लोन) लेना अधिक महंगा बना देगा। 
Advertisement

इसके अलावा, बिटकॉइन नेटवर्क की हैश गतिविधि का 18 प्रतिशत हिस्सा रखने वाले देश कजाकिस्तान (Kazakhstan) में इंटरनेट शटडाउन हुआ है, जिससे BTC के हैश रेट में 13.4% की गिरावट दर्ज हुई है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.