Bitcoin, Ether की कीमतों में आज दिखी गिरावट, लेकिन Dogecoin समेत इन क्रिप्टो ने किया कमाल

इस हफ्ते की शुरुआत में Bitcoin की कीमत में हुई अच्छी बढ़ोतरी का इसकी साप्ताहिक वैल्यू पर खासा गहरा प्रभाव नहीं पड़ा है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2021 21:31 IST
ख़ास बातें
  • इस हफ्ते की शुरुआत में Bitcoin ने 5% से अधिक की मजबूत बढ़ोतरी देखी
  • पिछले 24 घंटे में Bitcoin के साथ-साथ Ether की परफॉर्मेंस रही खराब
  • Dogecoin, Shiba, Cardano, Tether, Ripple जैसे Altcoins की कीमतें भी बढ़ी

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 38.1 लाख रुपये है

Bitcoin ने इस हफ्ते के शुरुआती दिनों में अच्छा परफॉर्म किया, लेकिन जैसे-जैसे हम हफ्ते के अंत में आ रहे हैं और दो दिन बाद आने वाले क्रिसमस की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसा प्रतीत होता है कि निवेशकों ने बिटकॉइन की रफ्तार कम करने के लिए पेडल से अपना पैर हटा लिया है। इस हफ्ते की शुरुआत में 5 प्रतिशत से अधिक की मजबूत बढ़ोतरी के साथ बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) $47,500 (लगभग 35.86 लाख रुपये) पर पहुंच गई थी, लेकिन $50,000 (लगभग 37.72 लाख रुपये) के निशान से आगे बढ़ने में असफल रही। खबर लिखने तक, बिटकॉइन की वैल्यू (Bitcoin value today) पिछले 24 घंटों में 0.97 प्रतिशत नीचे गिर गई और भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर इसकी कीमत (Bitcoin price in India) $51,053 (लगभग 38.51 लाख रुपये) थी। जबकि, ग्लोबल एक्सचेंज CoinMarketCap पर इसकी कीमत 1.71 प्रतिशत नीचे गिर गई और यह कॉइन $48,523 (लगभग 36.59 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा था।

CoinGecko के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में Bitcoin की कीमत में हुई अच्छी बढ़ोतरी का इसकी साप्ताहिक वैल्यू पर खासा गहरा प्रभाव नहीं पड़ा है। पिछले एक हफ्ते में, बिटकॉइन की कीमत में कुल 0.7 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

Ether के साथ भी कुछ ऐसा ही हुई, क्योंकि इथेरियम ब्लॉकचेन की इस मूल क्रिप्टोकरेंसी की शुरुआत बुधवार को 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ हुई। हालांकि पिछले 24 घंटों में, दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 1.68 प्रतिशत गिरावट के साथ चार्ट में लाल रंग पर ही रही। खबर लिखने तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether Price in India) $4,163 (लगभग 3.14 लाख रुपये) थी, जबकि CoinMarket Cap पर इसकी वैल्यू (Ether value today) $3,950 (लगभग 2.98 लाख रुपये) थी।

Gadgets 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि इन टॉप कॉइन्स में आई गिरावट के बावजूद अन्य लोकप्रिय altcoin वर्तमान में अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। Cardano, Polygon, Uniswap और Polkadot ने सबसे अच्छा परफॉर्म किया, जबकि Tether, Ripple, और Chainlink भी कुछ लाभ में थे।

मीम कॉइन Dogecoin ने भी 1.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी और खबर लिखने तक, यह कॉइन $0.18 (लगभग 13.90 रुपये) पर ट्रेड कर रहा था। इसका सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी Shiba Inu उस समय 3.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ $0.000035 (लगभग 0.002631 रुपये) पर ट्रेड हो रहा था। पिछले सप्ताह की तुलना में इस हफ्ते SHIB ने जबरदस्त बढ़ोतरी देखी है। इसकी कीमत में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  2. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  3. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  5. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  6. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  8. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  9. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  10. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.