Bitcoin, Ether में और बढ़ा नुकसान, लेकिन Dogecoin में दिखा 10% का उछाल

Terra और Celsius के क्रैश के बाद कुछ ही हफ्तों के अंदर क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट आ चुकी है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 17 जून 2022 17:36 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कई दिनों से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट पर है अर्थव्यवस्था का दबाव
  • Binance Coin, Solana, Polkadot और Avalanche नुकसान के साथ खुले
  • वर्तमान क्रिप्टो मार्केट कैप 892 बिलियन डॉलर (लगभग 89,265 करोड़ रु) है

6 जून के बाद से बिटकॉइन का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है

वर्तमान में अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में नुकसान चल रहा है और कीमतें लगातार टूट रही हैं। ऐसे में निवेशक क्रिप्टो सेक्टर में लगे पैसे के बारे में फिर से सोचने पर मजबूर हो गए हैं। बिटकॉइन की बात करें तो आज इसकी ट्रेड ओपनिंग $21,791 (लगभग 17 लाख रुपये) पर हुई जो कि भारतीय एक्सचेंज कॉइन स्विच कुबेर के अनुसार 7 प्रतिशत का नुकसान है। भारत समेत ग्लोबल लेवल पर भी बिटकॉइन की कीमत में गिरावट आई है। Binance और CoinMarketCap जैसे वैश्विक एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत में 8 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह $20,350 (लगभग 15 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। 

Bitcoin की प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो इस महीने में आखिरी बड़ा उछाल इसकी कीमत में 6 जून को देखा गया था। उसके बाद बिटकॉइन का प्राइस लगातार फिसलता चला आ रहा है। अभी आने वाले दिनों में मार्केट एक्सपर्ट्स ने क्रिप्टो प्राइसेज में और अधिक गिरावट की संभावना जताई है। ईथर भी मार्केट के साथ नीचे की ओर गिरता जा रहा है। शुक्रवार को ईथर में हुआ नुकसान बिटकॉइन से भी ज्यादा रहा। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में आज 11 प्रतिशत का नुकसान देखा गया है। गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, खबर लिखे जाने के समय तक यह $1,154 (लगभग 90,115 रुपये) पर ट्रेड कर रहा था।  
Advertisement

सबसे बड़ी दो क्रिप्टोकरेंसी कीमत में बढ़ोत्तरी के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। यह संघर्ष अन्य पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स के लिए भी जारी है। Binance Coin, Solana, Polkadot और Avalanche जैसे कॉइन्स का ट्रेड भी आज गिरावट के साथ शुरू हुआ। हालांकि Tether, USD Coin, और Monero में बेहद मामूली बढ़त देखने को मिली है। गिरावट दर्ज करने वालों में Binance USD, Ripple आदि का भी नाम रहा। 

मार्केट में चल रहे मौजूदा गिरावट के ट्रेंड से मीम क्रिप्टो टोकन डॉजकॉइन और शिबा इनु भी नहीं बच पा रहे हैं। ट्रेड ओपनिंग में दोनों ही क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि खबर लिखे जाने के समय पर डॉजकॉइन में 10 प्रतिशत के इजाफे के साथ बड़ा उछाल देखा गया। वहीं, शिबा इनु में यह इजाफा 5 प्रतिशत से कुछ अधिक था। 
Advertisement

पिछले कई दिनों से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट पर अर्थव्यवस्था का दबाव बना हुआ है। Terra और Celsius के क्रैश के बाद कुछ ही हफ्तों के अंदर क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट आ चुकी है। दूसरी तरफ, अमेरिकी फेडरेल रिजर्व ने ब्याज दरें और ज्यादा बढ़ा दी हैं जिसका बुरा प्रभाव क्रिप्टो सेक्टर पर पड़ रहा है। CoinMarketCap के अनुसार इस साल मार्च के आसपास क्रिप्टो सेक्टर का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 15,610,304 करोड़ रुपये) था। वर्तमान में यह 892 बिलियन डॉलर (लगभग 89,265 करोड़ रुपये) आ गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, Crypto News price update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.