Bitcoin, Ether, Dogecoin सहित सभी बड़ी क्रिप्टकरेंसी की आज कीमत डाउन, जानें किसके प्राइस में आई तेजी...

Cardano, Ripple, Polkadot, Dogecoin के साथ-साथ Shiba Inu भी साल के खत्म होते हुए खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी कॉइन्स की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2021 15:45 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin की बुधवार को कीमत $51,794 (लगभग 38.6 लाख रुपये) थी
  • ईथर टोकन की वर्तमान में कीमत $4,108 (लगभग 3,07,000 रुपये) है
  • Tether, USD Coin, Polygon और Uniswap की कीमतों में दिखी मामूली बढ़ोतरी

Bitcoin की आज की लेटेस्ट कीमत 38.6 लाख रुपये है

Bitcoin, Ether, Cardano, Dogecoin की कीमतों में अचानक गिरावट देखने को मिली है। 2021 खत्म होने को है और क्रिप्टो बाजार की परफॉर्मेंट खराब हो रही है। कई बड़े क्रिप्टो कॉइन्स की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि कुछ क्रिप्टो ऐसे भी हैं, जिनकी वैल्यू में सुधार हुआ है। बुधवार, 29 दिसंबर को बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) में 2.03 प्रतिशत की गिरावट आई। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर, बिटकॉइन टोकन $51,794 (लगभग 38.6 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था। पिछले कुछ दिनों में, बिटकॉइन की कीमतें भारत में लगभग $53,000 (लगभग 39.5 लाख रुपये) के आसपास रही। Binance और CoinMarketCap जैसे ग्लोबल एक्सचेंज्स पर, बिटकॉइन आज $50,212 (लगभग 37.5 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था।

Bitcoin की तरह ही Ether का हाल भी रहा। दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय कॉइन ने 2.32% की गिरावट दर्ज की। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, ईथर टोकन की वर्तमान में कीमत (Ether price in India today) $4,108 (लगभग 3,07,000 रुपये) है। यह पिछले कुछ दिनों में पहली बार है, जब ईथर का भाव $4,200 (लगभग 3,13,666 रुपये) के निशान से नीचे गिर गया है।

Cardano, Ripple, Polkadot, Dogecoin के साथ-साथ Shiba Inu भी साल के खत्म होते हुए खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी कॉइन्स की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

केवल कुछ क्रिप्टोकरेंसी हैं, जिनकी कीमतों में उछोल देखे को मिला। इनमें Tether, USD Coin, Polygon और Uniswap शामिल हैं। हालांकि यह उछाल मामूली था।

ग्लोबल क्रिप्टो बाजार साल के अंत के आसपास किसी न किसी पैच से प्रभावित हुआ है। CoinMarketCap के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल मार्केट पूंजीकरण में सात प्रतिशत की कमी आई है, जो इसे 2.25 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,68,42,950 करोड़ रुपये) तक ले आई है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  2. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
  2. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
  4. Lava Smart 4 Plus हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च: ANC, AI ट्रांसलेशन के साथ 54 घंटे तक चलने वाली बैटरी, जानें सबकुछ
  6. EV दिग्गजों को टक्कर देने उतरी तेल बेचने वाली Shell! पेश की 10 मिनट से कम चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार
  7. Nothing Phone (4b) का डिजाइन आया सामने, जानें कैसा होगा यह फोन
  8. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
  10. 2200W इंडक्शन हीटिंग के साथ Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.