Bitcoin, Ether, Dogecoin समेत कई क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में आज भी गिरावट जारी, जानें लेटेस्ट क्रिप्टो अपडेट

Tether, Cardano, Ripple, Dogecoin, और Shiba Inu उन अन्य ऑल्टकॉइन्स में से हैं, जिनकी कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 4 जनवरी 2022 14:44 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन की वैल्यू में 0.61% की गिरावट दर्ज की गई
  • Bitcoin की तरह ही ईथर की कीमत में भी आज दिखी गिरावट
  • Tether, Cardano, Ripple, Dogecoin, और Shiba Inu भी डाउन

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 37 लाख रुपये है

2022 की शुरुआत क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के लिए अच्छी साबित नहीं हो रही है। पिछले कुछ दिनों से Bitcoin, Ether, Dogecoin, Shiba Inu समेत कई बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों (Cryptocurrency price in India Today) में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार, 4 जनवरी को बिटकॉइन की वैल्यू (Bitcoin latest value) में 0.61% की गिरावट दर्ज की गई। खबर लिखे जाने तक, भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन टोकन की कीमत (Bitcoin price in India today) लगभग $49,922 (लगभग 37 लाख रुपये) थी। बता दें, कुछ दिनों पहले क्रिसमस के आसपास, बिटकॉइन की कीमत कई एक्सचेंज्स पर $52,000 (लगभग 38.7 लाख रुपये) के आसपास थी, लेकिन इसके तुरंत बाद, कीमत फिर से गिर गई। खबर लिखे जाने तक, Binance और CoinMarketCap जैसे ग्लोबल क्रिप्टो एक्सचेंज्स पर, दुनिया की यह सबसे पुरानी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी (Oldest, Most Popular Cryptocurrency) $46,299 (लगभग 34.5 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी।

Bitcoin की तरह ही ईथर की कीमत (Ether price in India today) में भी आज गिरावट देखने को मिली। Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार, मार्केट वैल्यू के हिसाब से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 0.83% गिरी और वर्तमान में $4,037 (लगभग 3 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रही है।

Tether, Cardano, Ripple, Dogecoin, और Shiba Inu उन अन्य ऑल्टकॉइन्स में से हैं, जिनकी कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

हालांकि, कुछ क्रिप्टोकरेंसी हैं, जिनकी वैल्यू में बढ़ोतरी हुई है। इनमें USD Coin, Polkadot और Chainlink शामिल हैं।
Advertisement

ज्यादातर कॉइन्स की कीमतों में चल रही इस गिरावट को देखते हुए मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में क्रिप्टो मार्केट में कुछ अच्छा हो सकता है। इसका मतलब है कि कीमतों में वापस बढ़ोतरी होने की उम्मीद की गई है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.