Bitcoin, Ether ने मामूली नुकसान के साथ की जून की शुरुआत, स्‍टेबलकॉइंस ने दिखाया ‘दम’

गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, ETH 2.75 फीसदी की गिरावट के साथ 2,029 डॉलर (करीब 1.5 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 1 जून 2022 13:24 IST
ख़ास बातें
  • Tether, USD Coin जैसे स्‍टेबल कॉइंस ने बढ़त को बनाए रखा है
  • वहीं, एक्‍सपर्ट बिटकॉइन में आई मामूली गिरावट से चिंतित नहीं हैं
  • एक्‍सपर्ट, लंबी समय में इसके विकास को लेकर आशावान बने हुए हैं

ज्‍यादातर ऑल्‍टकॉइंस ने भी जून महीने की शुरुआत छोटे नुकसान के साथ ही की है।

पिछले महीने मार्केट में मुश्किल दिनों का सामना करने के बाद जून में क्रिप्‍टोकरेंसीज ने कुछ फायदे और कुछ नुकसान के साथ शुरुआत की है। 1 जून को दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) ने नेशनल और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर मामूली नुकसान के साथ शुरुआत की। CoinSwitch Kuber के अनुसार, 0.25 फीसदी की मामूली गिरावट के बाद BTC का मूल्य 33,234 डॉलर (लगभग 25 लाख रुपये) पर है। CoinMarketCap और Binance जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसमें एक फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई, जिससे इसकी वैल्‍यू 31,432 डॉलर (लगभग 24 लाख रुपये) पर पहुंच गई। 

बिटकॉइन की राह पर चलते हुए दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) ने भी कीमतों में छोटी सी गिरावट दर्ज की। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, ETH 2.75 फीसदी की गिरावट के साथ 2,029 डॉलर (करीब 1.5 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है।
Advertisement

ज्‍यादातर ऑल्‍टकॉइंस ने जून महीने की शुरुआत छोटे नुकसान के साथ ही की है। इनमें Solana, Polkadot, Avalanche और Polygon शामिल हैं। मीम कॉइंस के रूप में पॉपुलर डॉजकॉइन (DOGE) भी कोई जादू नहीं दिखा पाई, जबकि इसके बड़े समर्थक अरबपति एलन मस्‍क ने ऐलान किया था कि स्पेसएक्स मर्च के लिए DOGE पेमेंट को शुरू किया जाएगा। शीबा इनु के लिए पिछला कुछ वक्‍त अच्‍छा नहीं रहा है। जून की शुरुआत भी उसके लिए बेहतर नहीं रही। कल यह खबर सामने आई थी कि शीबा इनु के क्रिएटर ने अपने सभी ब्‍लॉग और ट्वीट डिलीट कर दिए हैं। बुधवार को इसका असर दिखाई दिया और यह क्रिप्‍टाेकरेंसी घाटे से जूझती दिखी।  

इस बीच Tether, USD Coin जैसे स्‍टेबल कॉइंस ने बढ़त को बनाए रखा। Binance Coin, Cardano, और Ripple की कीमतों में भी तेजी दिखाई दी। 
Advertisement

वहीं, इंडस्‍ट्री पर नजर रखने वाले लोग बिटकॉइन में आई मामूली गिरावट को चिंता के रूप में नहीं देखते। इंडियन क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX ने गैजेट्स 360 को बताया कि गंभीर खरीदार वापस इसकी ओर लौट रहे हैं, क्‍योंकि उन्‍हें इसमें मूल्‍य वृद्धि की संभावना दिखाई दे रही है। एक्‍सपर्ट, लंबी समय में इसके विकास को लेकर आशावान बने हुए हैं। 
Advertisement

CoinMarketCap के अनुसार, फ‍िलहाल ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 1.30 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 100,99,574 करोड़ रुपये) पर है। 30 मई तक यह आंकड़ा 1.25 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 97,50,067 करोड़ रुपये) था।
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.