Bitcoin ETF की New York स्टॉक एक्सचेंज में एंट्री, 50 लाख के पार पहुंची कीमत

डिजिटल करेंसी 64,313 डॉलर (लगभग 48.3 लाख रुपये) पर थी, जो अपने अप्रैल के रिकॉर्ड से 600 डॉलर (लगभग 45,000 रुपये) से कम थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2021 19:26 IST
ख़ास बातें
  • फंड के आने से बिटकॉइन अपने सबसे ऊंचे स्तर के और करीब पहुंच गया।
  • म्यूचुअल फंड दिन में केवल एक बार ट्रेड करते हैं।
  • वहीं ईटीएफ को पूरे ट्रेडिंग सेशन में ट्रांजेक्ट किया जा सकता है।

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने बिटकॉइन से सीधे जुड़े ईटीएफ को बार-बार खारिज किया है।

Wall Street पर मंगलवार को बिटकॉइन फ्यूचर्स से जुड़ी एक और नई सिक्योरिटी के लॉन्च के साथ बिटकॉइन मेन स्ट्रीम इन्वेस्टिंग के एक कदम और करीब चला गया है। इस मौके को खास बनाने के लिए, ProShares, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड लीडर, एक प्रकार का निवेश जो एक इंडेक्स से जुड़ा हुआ है, ने मंगलवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की ओपनिंग बेल बजाई।

Bitcoin Strategy ETF जो "BITO" टिकर के तहत ट्रेड कर रहा था, ने अपने पहले सेशन में 4.9 प्रतिशत बढ़त ली और 41.94 डॉलर (लगभग 3,150 रुपये) हो गया। यह ऐसी घटना रही जिसका क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में बेसब्री से इंतजार था और जिसने Bitcoin futures को बूस्ट किया। 20 अक्टूबर भारत में बिटकॉइन की कीमत खबर लिखने के समय लगभग 50 लाख रुपये के पार जा पहुंची थी। 

फंड के आने से बिटकॉइन अपने सबसे ऊंचे स्तर के और करीब पहुंच गया। 2030 GMT के करीब यह डिजिटल करेंसी 64,313 डॉलर (लगभग 48.3 लाख रुपये) पर थी, जो अपने अप्रैल के रिकॉर्ड से 600 डॉलर (लगभग 45,000 रुपये) से कम थी। म्यूचुअल फंड के उलट, जो दिन में केवल एक बार ट्रेड करते हैं, ईटीएफ को पूरे ट्रेडिंग सेशन में ट्रांजेक्ट किया जा सकता है, जिससे वे इंडिविजुअल स्टॉक की तरह बन जाते हैं और रोजमर्रा के निवेशकों के साथ तेजी से पॉपुलर हो जाते हैं।

ProShares ने कहा कि डिजिटल करेंसी में डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट के बजाय, BITO "मुख्य रूप से Bitcoin futures में" निवेश करेगा। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने बिटकॉइन से सीधे जुड़े ईटीएफ को बार-बार खारिज किया है, यह कहते हुए कि उनके द्वारा मार्केट में हेरफेर किया जा सकता है। SEC के अध्यक्ष गैरी जेन्सलर ने कहा कि बिटकॉइन से जुड़ा फ्यूचर्स भी अस्थिर हो सकता है, लेकिन ProShares ETF एक फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा हुआ है जिसे 2017 से कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग कमिशन द्वारा रेगुलेट किया जा रहा है।
Advertisement

जेन्सलर ने सीएनबीसी पर कहा, "मुझे लगता है कि आपके पास यहां एक प्रोडक्ट है, इसकी देखरेख चार साल से की जा रही है।" उन्होंने आगे कहा कि लंबे समय से अमेरिकी कानून के तहत ईटीएफ पर एसईसी का अधिकार क्षेत्र है।
Advertisement
Valkyrie Investments जैसे दूसरे फंड्स भी बिटकॉइन से जुड़े ETF को लेकर प्लान कर रहे हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.