ट्रंप के शुरुआती भाषण में क्रिप्टो का जिक्र नहीं होने से बिटकॉइन में भारी गिरावट

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि ट्रंप के कार्यभार संभालने की शुरुआत में क्रिप्टोकरेंसीज के बारे में कोई जानकारी नहीं देने से इस मार्केट को झटका लगा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जनवरी 2025 15:31 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 5.60 प्रतिशत घटकर 1,02,400 से कुछ अधिक पर था
  • ट्रंप के शपथ लेने से पहले 1,09,200 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था
  • चुनाव प्रचार के दोरान ट्रंप ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का संकेत दिया था
अमेरिका में दूसरी बार प्रेसिडेंट बनने के बाद Donald Trump के पहले संबोधन में क्रिप्टो का कोई जिक्र नहीं था। इससे Bitcoin में बड़ी गिरावट हई है। बिटकॉइन ने सोमवार को ट्रंप के शपथ लेने से पहले 1,09,200 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था। बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस में भी मंगलवार को काफी गिरावट थी। 

बिटकॉइन का प्राइस इस रिपोर्ट को प्रकाशित करने पर लगभग 5.60 प्रतिशत घटकर 1,02,400 से कुछ अधिक पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 3.60 प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी। इसका प्राइस लगभग 3,264 डॉलर पर था। गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Solana, Polkadot, Ripple, Tether, Chainlink और Tron शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 3.50 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि ट्रंप के कार्यभार संभालने की शुरुआत में क्रिप्टोकरेंसीज के बारे में कोई जानकारी नहीं देने से इस मार्केट को झटका लगा है। ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दोरान बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का संकेत दिया था। इससे बिटकॉइन के प्राइस में काफी तेजी आई थी। इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ रही है। बिटकॉइन की सबसे अधिक होल्डिंग रखने वाली सॉफ्टवेयर मेकर MicroStrategy इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी की खरीदारी बढ़ा सकती है। पिछले कुछ सप्ताह से अमेरिकी कंपनी माइक्रोस्ट्रैटेजी लगातार इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की खरीदारी कर रही है। इस कंपनी के को-फाउंडर, Michael Saylor ने बिटकॉइन की होल्डिंग बढ़ाने का संकेत दिया है। 

हाल ही में माइक्रोस्ट्रैटेजी ने लगभग 2,530 बिटकॉइन को लगभग 24.3 करोड़ डॉलर में खरीदा था। इस कंपनी के पास लगभग 4,50,000 बिटकॉइन हैं। इस इनवेस्टमेंट पर माइक्रोस्ट्रैटेजी को काफी प्रॉफिट मिला है। यह कंपनी अपने ऑथराइज्ड A क्लास कॉमन स्टॉक को लगभग 33 करोड़ शेयर्स से बढ़ाकर 10 अरब से अधिक शेयर्स करने की योजना बना रही है। इस योजना को 21 जनवरी को माइक्रोस्ट्रैटेजी के शेयरहोल्डर्स की मीटिंग में वोटिंग के लिए पेश किया जा सकता है। हालांकि, शेयर्स की वोटिंग में Saylor की हिस्सेदारी लगभग 47 प्रतिशत की है। इस सॉफ्टवेयर कंपनी के शेयर्स में इस बढ़ोतरी से इसके आउटस्टैंडिंग शेयर्स की कुल संख्या ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी से जुड़ी Amazon और इंटरनेट सर्च इंजन Google को ऑपरेट करने वाली अमेरिकी कंपनी Alphabet के निकट हो जाएगी। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.