Bitcoin में गिरावट के बावजूद आज Crypto मार्केट में हरा रंग हावी, Dogecoin समेत कई ऑल्टकॉइन्स में बढ़त

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज जहां दो सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट आई है, वहीं कुछ ऐसे पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स भी रहे जिनमें बढ़त देखी गई है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 1 जुलाई 2022 17:15 IST
ख़ास बातें
  • ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले 24 घंटों में 2.09 प्रतिशत गिरा
  • डॉजकॉइन $ 0.06 (लगभग 5.5 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है
  • शिबा इनु का प्राइस $ 0.000011 (लगभग 0.00085 रुपये) है

Bitcoin मार्केट वैल्यू के हिसाब से 19,400 डॉलर (लगभग 15.3 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है

Bitcoin कई दिनों से 20 हजार डॉलर (लगभग 15.8 लाख रुपये) के करीब बना हुआ था। इससे पहले कि इसमें कुछ बढ़त होती, पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत गिरकर 18,782 डॉलर (लगभग 14.85 लाख रुपये) पर आ गई। वर्तमान कीमत की बात करें तो दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट वैल्यू के हिसाब से 19,400 डॉलर (लगभग 15.3 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है जो कि इसका ग्लोबल प्राइस है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत 20,415 डॉलर (लगभग 16.15 लाख रुपये) पर चल रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 2.33 प्रतिशत की गिरावट है। ग्लोबल एक्सचेंज्स जैसे CoinMarketCap, Coinbase और Binance पर यह 19,435 डॉलर (लगभग 15.36 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। वीक टू डे परफार्मेंस में बिटकॉइन 8 प्रतिशत से पीछे चल रहा है। 

बिटकॉइन के साथ-साथ ईथर ने भी आज गोता लगाया और इसकी कीमत 1,111 डॉलर (लगभग 87,900 रुपये) पर आ गई। ग्लोबल एक्सचेंज्स की बात करें तो ईथर का प्राइस 1,051 डॉलर (लगभग 83,160 रुपये) पर दर्ज किया गया जो कि पिछले 24 घंटों में 3.35 प्रतिशत की गिरावट है। CoinGecko के डेटा के अनुसार, पिछले 24 घंटों में ईथर की कीमत इसकी पिछले हफ्ते की कीमत से नीचे फिसल गई है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज जहां दो सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट आई है, वहीं कुछ ऐसे पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स भी रहे जिनमें बढ़त देखी गई है। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले 24 घंटों में 2.09 प्रतिशत कम हो गया है। BNB, Solana, Polkadot और Stellar जैसे ऑल्टकॉइन्स में आज इजाफा देखा गया जबकि Avalanche, Polygon, Cardano और Uniswap जैसे कुछ ऑल्टकॉइन्स नुकसान में रहे। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin और Shiba Inu पर नजर डालें तो दोनों ही क्रिप्टोकरेंसी आज हरे रंग में नजर आईं। पिछले 24 घंटों में डॉजकॉइन की कीमत में 6 प्रतिशत की बढ़त हो चुकी है। वर्तमान में यह $ 0.06 (लगभग 5.5 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है जबकि शिबा इनु का प्राइस $ 0.000011 (लगभग 0.00085 रुपये) है, जो पिछले दिन की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  2. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  3. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  2. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  3. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  4. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  5. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  6. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  7. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  8. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  9. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  10. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.