अमेरिका में जांच के बावजूद फंड जुटाने की कोशिश कर रही Binance

फर्म ने इस फंडिंग राउंड के बारे में अधिक जानकारी नही दी है। हालांकि, इसके चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Brian Shroder ने इस बारे में संकेत दिया है

अमेरिका में जांच के बावजूद फंड जुटाने की कोशिश कर रही Binance

Binance US की शुरुआत लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी

ख़ास बातें
  • इससे Binance US को अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी
  • क्रिप्टो एक्सचेंजों Bybit और Coinbase ने अपनी वर्कफोर्स को घटाया है
  • Binance US की ऐसी कोई योजना नहीं है
विज्ञापन
बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance की अमेरिका में सब्सिडियरी Binance US लगभग 5 करोड़ डॉलर का फंड हासिल करने की कोशिश कर रही है। Binance US की शुरुआत लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी और इसका मार्केट वैल्यूएशन लगभग 4.5 अरब डॉलर का है। अमेरिकी सरकार की ओर से इस फर्म की जांच की जा रही है।

फर्म ने इस फंडिंग राउंड के बारे में अधिक जानकारी नही दी है। हालांकि, इसके चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Brian Shroder ने इस बारे में संकेत दिया है। Shroder ने हाल ही में Protocol को बताया था कि इस फंडिंग के बारे में जल्द घोषणा की जाएगी। इससे Binance US को क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के दौर में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। क्रिप्टोकरेंसीज में पिछले कुछ महीनों से लगातार बिकवाली होने से इस सेगमेंट की बहुत सी फर्मों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे निपटने के लिए कुछ फर्मों ने कॉस्ट घटाने के उपाय शुरू किए हैं। इन उपायों को वर्कफोर्स में कमी करना भी शामिल है। 

क्रिप्टो एक्सचेंजों  Bybit, Coinbase, BlockFi और Cryptocom ने अपनी वर्कफोर्स को घटाया है। हालांकि, Binance US की ऐसी कोई योजना नहीं है। मार्केट में गिरावट को लेकर एंप्लॉयीज के बीच आशंका को दूर करने के लिए Shroder ने उन्हें ऐसी आशंकाओं से बचने और कामकाज जारी रखने को कहा है। इस महीने की शुरुआत में अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने यह तय करने के लिए जांच शुरू की थी कि Binance US अपनी प्रमुख ऑर्गनाइजेशन Binance Global की एक इंटीग्रेटेड या एक अलग फर्म है।

Coinbase ने डिजिटल एसेट्स सेगमेंट में बड़ी गिरावट के कारण अपनी वर्कफोर्स को 18 प्रतिशत घटाने का फैसला किया है। अमेरिका में हेडक्वार्टर रखने वाली इस फर्म का कहना है कि इंडस्ट्री के इस मुश्किल दौर में उसने कॉस्ट में कमी करने के लिए यह कदम उठाया है। इस फैसले से एक्सचेंज के 1,000 से अधिक एंप्लॉयीज की छंटनी होने का अनुमान है। Coinbase ने इसकी चपेट में आए एंप्लॉयीज को ईमेल के जरिए यह जानकारी दी है। एक्सचेंज ने हटाए जा रहे एंप्लॉयीज को सेवरेंस पैकेज और हेल्थ इंश्योरेंस उपलब्ध कराने का दावा किया है। इससे पहले क्रिप्टो ट्रेडिंग और लेंडिंग प्लेटफॉर्म BlockFi ने लगभग 200 एंप्लॉयीज और क्रिप्टो एक्सचेंज Crypto.com ने लगभग 260 एंप्लॉयीज की छंटनी करने की घोषणा की थी। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Funding, Binance, Investigation, America, Coinbase, Selling, Market
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »