अमेरिकी क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने भारत में चुकाया 22 लाख डॉलर से ज्यादा का जुर्माना

इस एक्सचेंज के प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) का उल्लंघन करने की वजह से से जून में यह जुर्माना लगाया गया था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अगस्त 2024 17:06 IST
ख़ास बातें
  • Binance ने फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) के पास रजिस्ट्रेशन कराया है
  • इसके पास स्वीडन, दुबई, कजाकस्तान और फ्रांस में बिजनेस के लिए लाइसेंस हैं
  • इस एक्सचेंज पर PMLA कानून के उल्लंघन का आरोप था

हाल ही में Binance को देश में 772 करोड़ रुपये के GST का भुगतान करने का नोटिस मिला था

इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर भारत में लगी रोक हट गई है। Binance ने देश में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) के पास रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही 22.5 लाख डॉलर का जुर्माना भी चुका दिया है। इस एक्सचेंज के प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) का उल्लंघन करने की वजह से से जून में यह जुर्माना लगाया गया था। 

देश में Binance के यूजर्स के लिए एक्सचेंज की वेबसाइट पर एक्सेस शुरू हो गया है। Binance के लिए यह 19वां इंटरनेशनल लाइसेंस है। इसके पास स्वीडन, दुबई, कजाकस्तान और फ्रांस में बिजनेस के लिए लाइसेंस मौजूद हैं। Binance के CEO, Richard Teng ने कहा कि एक्सचेंज को देश के वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) मार्केट में संभावना का पता है। उन्होंने बताया, "FIU के साथ हमारा रजिस्ट्रेशन एक्सचेंज की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्ध है। इससे हम भारतीय यूजर्स को अपनी सर्विसेज दे सकेंगे।" 

FIU के साथ Binance का रजिस्ट्रेशन मई में पूरा हो सकता था। हालांकि, इस एक्सचेंज की जांच में अथॉरिटीज ने पाया था कि इसने PMLA कानून का पालन नहीं किया है। हाल ही में Binance को देश में 772 करोड़ रुपये के GST का भुगतान करने का नोटिस मिला था। यह नोटिस जनरल ऑफ GST इंटेलिजेंस (DGGI) की ओर से नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस का कारण देश के ट्रेडर्स से वसूली गई एक फीस है। इस फीस की रकम लगभग 4,000 करोड़ रुपये की है और इसे विदेश में कंपनी को ट्रांसफर किया गया था। DGGI की अहमदाबाद की जोनल यूनिट ने Binance के कामकाज में एक गड़बड़ी को पकड़ा था। 

इस एक्सचेंज ने जून में एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि उसने अपना हेडक्वार्टर नहीं खोला है और इसके लिए वह लोकेशन की तलाश कर रहा है। केंद्र सरकार ने बताया है कि उसकी क्रिप्टो सेगमेंट को रेगुलेट करने की कोई योजना नहीं है। इस सेगमेंट के लिए यूरोपियन यूनियन  (EU) और UAE में  रूल्स बनाए गए हैं। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में वित्त राज्यमंत्री Pankaj Chaudhary ने बताया था कि निकट भविष्य में वर्चुअल एसेट्स की खरीद और बिक्री को रेगुलेट करने के उद्देश्य से कानून बनाने का प्रपोजल नहीं है।  सांसद G M Harish Balayogi ने पूछा था कि क्या सरकार के पास क्रिप्टो सेगमेंट को रेगुलेट करने के लिए रूल्स लाने का कोई प्रपोजल है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.