Binance ने स्पेन में बंद की क्रिप्टो डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग

Binance को बैंक ऑफ स्पेन से सर्टिफिकेट नहीं मिला है, जो प्रत्येक एक्सचेंज को चलाने के लिए जरूरी होता है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 9 मई 2022 17:42 IST
ख़ास बातें
  • एक्सचेंज ने स्पेन में सिक्योरिटीज मार्केट के रेगुलेटर से अनुमति मांगी है
  • अथॉरिटीज का मानना है कि ऐसी सर्विसेज से इनवेस्टर्स का रिस्क बढ़ता है
  • इससे Binance के लिए स्पेन में बिजनेस करना मुश्किल हो जाएगा

एक्सचेंज को हाल ही में दुबई में सर्विसेज शुरू करने के लिए लाइसेंस मिला था

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance ने स्पेन में अपने डेरिवेटिव्स सर्विसेज रोकने का फैसला किया है। इन सर्विसेज के लिए यह स्पेन में सिक्योरिटीज मार्केट के रेगुलेटर CNMV से अनुमति लेने की कोशिश कर रहा है। स्पेन में एक्सचेंज की वेबसाइट ने अपने डेरिवेटिव्स सेगमेंट को हटा दिया है। 

स्पेन की मीडिया ऑर्गनाइजेशन La Informacion की रिपोर्ट के अनुसार, Binance से स्पेन में क्रिप्टो डेरिवेटिव्स सर्विसेज पूरी तरह बंद करने के लिए कहा गया है कि क्योंकि अथॉरिटीज का मानना है कि इस तरह की सर्विसेज से इनवेस्टर्स के लिए रिस्क और नुकसान होने की आशंका बढ़ती है। Binance ने पिछले कुछ महीनों में CNMV के अधिकारियों के साथ कई मीटिंग की हैं। CNMV की चेतावनी के बाद एक्सचेंज ने डेरिवेटिव्स सर्विसेज बंद करने का फैसला किया है। Binance को बैंक ऑफ स्पेन से सर्टिफिकेट नहीं मिला है, जो प्रत्येक एक्सचेंज को चलाने के लिए जरूरी होता है। 

इस वर्ष की शुरुआत में Binance ने इस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन दिया था लेकिन इसे क्रिप्टो ब्रोकर के तौर पर अभी तक अनुमति नहीं मिली है। इसका मतलब है कि यह CNMV की ग्रे लिस्ट में है। इस लिस्ट में ऐसी फर्मों को रखा जाता है जिनके पास रेगुलेटर की ओर से स्वीकृति नहीं होती। हालांकि, इस वजह से एक्सचेंज के बिजनेस को अवैध नहीं करार दिया जा सकता। ग्रे लिस्ट में कॉइनबेस और Bit2Me सहित कई अन्य एक्सचेंज भी रखे गए हैं। हालांकि, इससे Binance के लिए स्पेन में बिजनेस करना मुश्किल हो जाएगा। 

हाल ही में Binance को फ्रांस में बिजनेस शुरू करने के लिए अथॉरिटीज की ओर से अनुमति मिली थी। फ्रांस के स्टॉक मार्केट रेगुलेटर AMF ने एक्सचेंज को वर्चुअल एसेट्स सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर बिजनेस करने की अनुमति दी है। इससे फ्रांस के नागरिकों को क्रिप्टो एसेट्स के लिए Binance क्रिप्टो ट्रेडिंग और कस्टडी सर्विसेज दे सकेगा। Binance के पास कई देशों में सर्विसेज देने के लिए लाइसेंस है। हालांकि, कुछ देशों में इसे रेगुलेटरी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है। एक्सचेंज को हाल ही में दुबई में सर्विसेज शुरू करने के लिए लाइसेंस मिला था। इसके पास संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के तीन रीजंस में सर्विसेज देने के लिए अथॉरिटीज से अनुमति है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Derivatives, Binance, Spain, Investors, Risk, Dubai
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  4. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  4. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  5. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  7. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  8. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.