क्रिप्टोकरेंसी की सबसे बड़ी चोरी, Bybit एक्सचेंज को हुआ 1.5 अरब डॉलर का नुकसान

Bybit की हैकिंग में Ether की चोरी की गई है। इससे दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के प्राइस में गिरावट हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 फरवरी 2025 14:25 IST
ख़ास बातें
  • इस एक्सचेंज के एक ऑफलाइन Ethereum वॉलेट में हैकर ने सेंध लगाई है
  • हैकर ने चुराई गई क्रिप्टोकरेंसीज को बेचना शुरू कर दिया है
  • Bybit को लगभग 1.5 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है

इससे Bitcoin सहित कई क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट हुई है

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी फर्मों की हैकिंग के मामले बढ़े हैं। इसी तरह के एक मामले में क्रिप्टो एक्सचेंज Bybit के सिस्टम में सेंध लगाकर हैकर ने लगभग 1.5 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसीज को चुराया है। इसका क्रिप्टो मार्केट पर भी बड़ा असर पड़ा है। इससे Bitcoin सहित कई क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट हुई है। 

इसे क्रिप्टोकरेंसीज की सबसे बड़ी चोरी बताया जा रहा है। इससे क्रिप्टो मार्केट में गिरावट हुई है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग दो प्रतिशत घटकर लगभग 96,462 डॉलर पर था। Bybit की हैकिंग में Ether की चोरी की गई है। इससे Ether का प्राइस 2.40 प्रतिशत से अधिक गिरा है। इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर Ether का प्राइस लगभग 2.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ लगभग 2,694 डॉलर पर था। 

Bybit के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Ben Zhou ने बताया कि हैकर ने एक्सचेंज के ऑफलाइन Ethereum वॉलेट्स में से एक का कंट्रोल ले लिया था। हालांकि, इस हैकिंग में एक्सचेंज को हुए कुल नुकसान का पता नहीं चला है। Bybit को लगभग 1.5 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। हैकर ने चुराई गई क्रिप्टोकरेंसीज को बेचना शुरू कर दिया है। इस क्रिप्टोकरेंसी को नए एड्रेस पर मूव कर बेचा जा रहा है। 

हाल ही में ByBit ने बताया था कि उसने भारत में नौ करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना चुकाया है। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने रूल्स का पालन नहीं करने की वजह से ByBit पर यह जुर्माना लगाया था। इसके साथ ही इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने FIU के पास रजिस्ट्रेशन भी कराया है। देश में बिजनेस करने वाली सभी क्रिप्टो फर्मों के लिए FIU के पास रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। ByBit ने देश में अपने कस्टमर्स को सूचना दी थी कि वह अपनी सर्विसेज को अस्थायी तौर पर रोक रहा है। इसके बाद FIU ने बताया था कि इस एक्सचेंज ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) का पालन नहीं किया था और इसे लगभग 9.27 करोड़ रुपये का जुर्माना चुकाना होगा। ByBit ने बताया है कि उसने जुर्माने का भुगतान करने के साथ ही रेगुलेटरी कमियों को पूरा कर लिया है। दुबई के इस क्रिप्टो एक्सचेंज की शुरुआत 2018 में हुई थी। ByBit का दावा है कि उसके पास कई देशों में चार करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.