Crypto स्टार्टअप सहित कई प्रोजेक्ट पर इन्वेस्ट करने के लिए Bain Capital लाया 56 करोड़ डॉलर का फंड

Pitchbook के आंकड़ों के अनुसार, क्रिप्टोकरेंसी वेंचर्स में वेंचर कैपिटल इन्वेस्टमेंट पिछले साल 25 अरब डॉलर (लगभग 1,91,505 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 9 मार्च 2022 22:11 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो स्टार्ट-अप से लेकर DOAs पर होगा निवेश
  • Bain Captial का लक्ष्य क्रिप्टो स्टार्ट-अप की जरूरतों को पूरा करना
  • BlockFi, Compound, और Digital Currency Group को सपोर्ट कर चुका है Bain

क्रिप्टोकरेंसी वेंचर्स में वेंचर कैपिटल इन्वेस्टमेंट पिछले साल 25 अरब डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंची थी

Bain Capital Ventures ने एक नया 560 मिलियन डॉलर (लगभग 4,289 करोड़ रुपये) का क्रिप्टोकरेंसी फंड लॉन्च करने की घोषणा की है। फर्म क्रिप्टो स्टार्ट-अप से लेकर डिसेंट्रलाइज्ड ऑटोनॉमस ऑर्गेनाइजेशन (DAOs) तक लेयर 1 ब्लॉकचेन और स्टोरेज जैसे क्षेत्रों में निवेश करने के लिए फंड का इस्तेमाल करना चाह रही है। फर्म अगले दो से तीन वर्षों में फंड को बांटने और लगभग 30 कंपनियों में निवेश कर सकती है।

Bloomberg की एक रिपोर्ट के अनुसार, फंड नवंबर में बंद हो गया था, और यह पहले ही 12 प्रोजेक्ट में 100 मिलियन डॉलर (लगभग 765 करोड़ रुपये) का निवेश कर चुका है। इस वेंचर के जरिए Bain Captial का लक्ष्य क्रिप्टो स्टार्ट-अप की जरूरतों को पूरा करना है।
 

कोहेन (Cohen) ने ब्लूमबर्ग (Bloomberg) को विस्तार से बताया कि "हम उन फर्म्स की तलाश कर रहे हैं जो सक्रिय रूप से गवर्नेंस में भाग लेने में सक्षम हैं, ऐसी फर्म्स जो प्रोटोकॉल में लिक्विडिटी प्रदान कर सकें।"

कोहन ने यह भी खुलासा किया कि फंड की कैपिटल बांटने के बाद Bain Ventues अधिक क्रिप्टो-केंद्रित फंड लॉन्च करने पर विचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि "हमारा विचार है कि यह 10-20 साल का अवसर है, और हम यहां एक प्लेटफॉर्म का निर्माण कर रहे हैं, जो हमें लगता है कि समय के साथ कई फंडों की सुविधा प्रदान कर सकता है।"
Advertisement

बैन कैपिटल वेंचर्स के पास क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन स्पेस में निवेश करने का एक ट्रैक रिकॉर्ड है। यह पहले BlockFi, Compound, और Digital Currency Group को सपोर्ट करता था। बैन कैपिटल वेंचर्स का सबसे हालिया फंड BCV Fund I था, जो अपनी तरह का पहला फंड है, क्योंकि यह विशेष रूप से क्रिप्टोकरेंसी सेक्टर पर केंद्रित है।
Advertisement

इससे अलग बता दें कि Pitchbook के आंकड़ों के अनुसार, क्रिप्टोकरेंसी वेंचर्स में वेंचर कैपिटल इन्वेस्टमेंट पिछले साल 25 अरब डॉलर (लगभग 1,91,505 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.