Bitcoin के 1 करोड़ 90 लाख सिक्कों की माइनिंग पूरी! अब केवल 20 लाख ही माइनिंग के लिए मौजूद

बिटकॉइन की सप्लाई 21 मिलियन यानि 2 करोड़ 10 लाख कॉइन्स पर सीमित है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2022 15:39 IST
ख़ास बातें
  • कॉइन जारी करने में प्रति ब्लॉक 6.25 बिटकॉइन बढ़ जाते हैं।
  • ब्लॉक क्रिएटर को इनाम में मिलता है BTC और ट्रांजैक्शन फीस।
  • बिटकॉइन की सप्लाई 21 मिलियन यानि 2 करोड़ 10 लाख कॉइन्स पर सीमित है।

माइनिंग के लिए अब केवल 20 लाख बिटकॉइन ही शेष हैं।

Bitcoin के 1.9 करोड़वें सिक्के की माइनिंग हो गई है। शुक्रवार तक 1 करोड़ 90 लाख बिटकॉइन अधिकारिक रूप से खनन किए जा चुके हैं। अब केवल 20 लाख बिटकॉइन का खनन होना बाकी है। बिटकॉइन को बनाने वाले व्यक्ति सातोशी नाकामोटो ने जब नेटवर्क बनाया तो इसकी अधिकतम सप्लाई को 2 करोड़ 10 लाख पर सेट किया था। इनमें से 1 करोड़ 90 लाख सिक्के अधिकारिक रूप से सर्कुलेशन में आ चुके हैं। अब केवल 20 लाख सिक्के और हैं जिनके लिए सर्कुलेशन में जगह बची हुई है। 

Bitcoin नेटवर्क में लगातार नए कॉइन बनते रहते हैं। जब भी बहीखाते में ट्रांजैक्शन का एक नया ब्लॉक जोड़ा जाता है तो नया बिटकॉइन बनता है। हर ब्लॉक एक प्रोसेस के माध्यम से बनता है जिसे माइनिंग कहा जाता है। माइनिंग में यूजर्स ब्लॉक को पूरा करने के लिए कंप्यूटर पर एक गणितीय समस्या को सुलझाते हैं। जो भी सबसे पहले ब्लॉक को पूरा करता है उसे एक नया बिटकॉइन दिया जाता है और उससे जुड़ी सब तरह की ट्रांजैक्शन फीस भी दी जाती है। 
Advertisement
 
ब्लॉक 730002 पर 1 अप्रैल को 1.9 करोड़वें बिटकॉइन का 16:21:29 (UTC) पर खनन किया गया था। क्रिएटर को इनाम के तौर पर 6.25 BTC और फीस में एक और 0.07 BTC मिला। 

बिटकॉइन की सप्लाई 21 मिलियन यानि 2 करोड़ 10 लाख कॉइन्स पर सीमित है। इसका सीधा अर्थ ये है कि वर्तमान में बिटकॉइन की 90 प्रतिशत सप्लाई सर्कुलेशन में है। बाकी बचे हुए 20 लाख कॉइन 2140 तक पूरी तरह से सर्कुलेशन में नहीं आ पाएंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि जिस दर से कॉइन्स का प्रोडक्शन होता है, वह हर 210,000वें ब्लॉक में आधे में कट जाता है।
Advertisement

बिटकॉइन की माइनिंग में आने वाली कठिनाई नियमित रूप से एडजस्ट होती रहती है ताकि औसतन हर दस मिनट में एक बार ब्लॉक बनाया जा सके। बाकी क्रिप्टोकरेंसी इस स्ट्रक्चर पर काम नहीं करती हैं, जिसमें क्रिएटर को कॉइन के रूप में इनाम दिया जाता है। 

उदाहरण के लिए BNB एक नेट डिफ्लेशनरी क्रिप्टोकरेंसी है जो इसके यूजर्स को शुद्ध रूप से ट्रांजैक्शन फीस के तौर पर ही इनाम देती है। सितंबर 2020 में 18,500,000 मिलियन बिटकॉइन की माइनिंग की गई थी। वर्तमान में कॉइन जारी करने की दर 6.25 बिटकॉइन प्रति ब्लॉक है। 
Advertisement

जब किसी माइनर को कोई ब्लॉक मिलता है, तो कॉइन जारी करने में प्रति ब्लॉक 6.25 बिटकॉइन बढ़ जाते हैं। लगभग हर दस मिनट में एक ब्लॉक ढूंढा जाता है। अब अगली ब्लॉक रिवॉर्ड हॉल्टिंग 3 मई, 2024 को या उसके आसपास होने की उम्मीद जताई गई है। अगले पड़ाव के बाद माइनर्स को प्रति ब्लॉक 3.125 बिटकॉइन मिलेंगे और उससे अगला पड़ाव 2028 में होगा।
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Rollme PulseFit स्मार्ट बैंड लॉन्च: हार्ट रेट से लेकर, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड भी करेगा ट्रैक, 15 दिन चलेगी बैटरी
  2. WhatsApp पर बदलेगा मैसेज पर रिएक्शन देने का तरीका, Emoji की छुट्टी, अब Stickers से करो इंप्रेस!
  3. स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
  4. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
  5. मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल
  6. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  8. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  9. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  10. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.