Russia Luna-25 : भारत के पीछे-पीछे रूस का मून मिशन, चांद के उस इलाके की तस्‍वीर खींची, जो पृथ्‍वी से रहता है ओझल

Russia Luna-25 : इस स्‍पेसक्राफ्ट ने चंद्रमा की अपनी पहली तस्‍वीर भी खींच ली है। इमेज में चांद के साउथ पोलर क्रेटर ‘जीमन’ (Zeeman) को दिखाया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 अगस्त 2023 13:40 IST
ख़ास बातें
  • रूस का लूना 25 मिशन तेजी से बढ़ रहा है आगे
  • इसने चंद्रमा की अपनी पहली तस्‍वीर क्लिक की है
  • चंद्रयान-3 के बाद लॉन्‍च हुआ था लूना-25 मिशन

यह चांद का वो इलाका है, जो पृथ्‍वी से दिखाई नहीं देता।

Photo Credit: Roscosmos

भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) मिशन के बाद लॉन्‍च हुआ रूस का लूना-25 (Luna-25) स्‍पेसक्राफ्ट बहुत तेजी से चांद के करीब पहुंच गया है। इस स्‍पेसक्राफ्ट ने चंद्रमा की अपनी पहली तस्‍वीर भी खींच ली है। इमेज में चांद के साउथ पोलर क्रेटर ‘जीमन' (Zeeman) को दिखाया गया है। यह चांद का वो इलाका है, जो पृथ्‍वी से दिखाई नहीं देता। रूसी स्‍पेस एजेंसी रोस्‍कोस्‍मॉस (Roscosmos) ने गुरुवार को एक टेलिग्राम पोस्‍ट में यह जानकारी शेयर की। 

स्‍पेसडॉटकॉम के अनुसार, चंद्रमा के सुदूर भाग को उसकी डार्क साइड भी कहा जाता है। समकालिक घूर्णन (synchronous rotation) के कारण यह इलाका स्‍थायी रूप से पृथ्‍वी से ओझल है। यही वजह है कि दुनिया भर की स्‍पेस एजेंसियों की दिलचस्‍पी इस इलाके में बढ़ गई है। भारत और रूस दुनिया के पहले देश बनने वाले हैं जो चांद के इस इलाके में अपना मिशन लैंड कराने की कोशिश करेंगे। 
Advertisement

लूना-25 मिशन को इसी 10 अगस्त को लॉन्च किया गया। साल 1976 के बाद रूस ने पहली बार चांद पर अपना मिशन रवाना किया है। करीब 47 साल पहले जब लूना-24 मिशन ने उड़ान भरी थी, तब रूस भी सोवियत यूनियन का हिस्‍सा था। 

बीते रविवार को लूना-25 ने स्‍पेस में अपनी पहली तस्‍वीरें लीं। इसके बैकग्राउंड में चंद्रमा और पृथ्‍वी दिखाई दे रहे थे। उसके बाद लूना-25 मिशन को एक और कामयाबी मिली, जब उसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर लिया। फ‍िलहाल यह चंद्रमा की कक्षा में चक्‍कर लगा रहा है, लेकिन बहुत ज्‍यादा दिनों तक इसमें नहीं रहने वाला। माना जा रहा है कि 21 अगस्‍त को लूना-25 स्‍पेसक्राफ्ट चंद्रमा पर लैंडिंग की कोशिश कर सकता है। 
Advertisement

खास यह है कि भारत का चंद्रयान-3 चांद पर 23 अगस्‍त को लैंड करने की कोशिश करेगा, जबकि वह रूसी मिशन से पहले उड़ान भर चुका था। वहीं, आज चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा के और करीब पहुंचने का प्रयास करेगा। गुरुवार को विक्रम लैंडर, प्रोपल्‍शन मॉड्यूल से अलग हो गया था। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  3. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  5. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  6. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  7. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  8. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  9. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  10. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.