Chandrayaan 3 Updates : मिशन में अबतक कोई रुकावट नहीं, Photos में देखें कैसा है ISRO के कमांड सेंटर का माहौल

Chandrayaan 3 Updates : विक्रम लैंडर (LM) के तय पॉइंट पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 अगस्त 2023 15:08 IST
ख़ास बातें
  • चंंद्रयान-3 मिशन से जुड़े सभी सिस्‍टम नॉर्मल है
  • इसरो की ओर से यह अहम जानकारी दी गई है
  • शाम 5 बजकर 44 मिनट का इंतजार किया जा रहा है

शाम लगभग 5:44 बजे जैसे ही विक्रम लैंडर सही पोजिशन पर आएगा, इंजनों को एक्टिवेट कर दिया जाएगा।

Photo Credit: ISRO

भारत का चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan 3 Mission) अब से कुछ घंटों बाद चंद्रमा पर लैंड करने की कोशिश करेगा। अपने लेटेस्‍ट ट्वीट में भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने बताया है कि सभी सिस्टम नॉर्मल हैं। विक्रम लैंडर (LM) के तय पॉइंट पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। शाम लगभग 5:44 बजे जैसे ही विक्रम लैंडर सही पोजिशन पर आएगा, इंजनों को एक्टिवेट कर दिया जाएगा। चंद्रयान-3 मिशन को शाम 5:20 मिनट से लाइव देखा जा सकेगा। 
 

शाम करीब 6 बजकर 4 मिनट पर यह फाइनल हो जाएगा कि विक्रम लैंडर किस तरह से चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग को पूरा करता है। विक्रम लैंडर के साथ मौजूद प्रज्ञान रोवर (Pragyaan Rover) जब चांद पर चहलकदमी करेगा, तब पूरी दुनिया भारत को सलाम करेगी। 14 जुलाई को लॉन्‍च हुए चंद्रयान-3 का अबतक का सफर कैसा रहा है, आइए तारीखों में जानते हैं।  

14 जुलाई : LVM-3 M-4 रॉकेट के जरिए चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचाया गया। उसी दिन चंद्रयान-3 ने पृथ्‍वी की कक्षा में अपना सफर शुरू कर दिया था। 
Advertisement

15 जुलाई : इसरो ने चंद्रयान की कक्षा को बढ़ाने की पहली प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की। 17 जुलाई और 22 जुलाई को भी यही काम किया गया। 

25 जुलाई : इसरो ने एक बार फिर चंद्रयान-3 को एक कक्षा से दूसरी कक्षा में भेजा। 
Advertisement

1 अगस्त : इसरो ने ‘ट्रांसलूनर इंजेक्शन' (एक तरह का तेज धक्का) को सफलतापूर्वक पूरा किया और अंतरिक्ष यान को ट्रांसलूनर कक्षा में स्थापित किया। इसके बाद चंद्रयान-3 288 किलोमीटर x 369328 किलोमीटर की कक्षा में पहुंच गया था।
Advertisement

5 अगस्त : चंद्रयान-3 को सफलता के साथ चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा दिया गया। इसे लूनर ऑर्बिट इनसर्शन (चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने की प्रक्रिया) कहा गया। तब चंद्रयान-3 की चांद से न्‍यूनतम दूरी 164 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 18 हजार 74 किलोमीटर थी।

6 अगस्त : इसरो ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा के और पास ले जाने की दूसरी कोशिश की। उसे 170 किलोमीटर x 4313 किलोमीटर की कक्षा में पहुंचा दिया। इसरो ने वो वीडियो भी रिलीज किया, जिसे चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करते हुए लिया था। 
Advertisement

9 अगस्त : चंद्रमा के निकट पहुंचने की एक और प्रक्रिया के पूरा किया गया और चंद्रयान-3 की कक्षा को घटाकर 174 किलोमीटर x 1437 किलोमीटर कर दिया गया। 

14 अगस्त : चंद्रमा के निकट पहुंचने की एक और प्रक्रिया पूरी हुई और चंद्रयान-3 अपने लक्ष्‍य से सिर्फ 151 किलोमीटर दूर रह गया। 16 अगस्‍त को चंद्रयान-3 को एक और कक्षा में पहुंचाया गया। 

17 अगस्त : लैंडर मॉडयूल को प्रोपल्‍शन मॉड्यूल से अलग किया गया। इसके बाद विक्रम लैंडर ने अपना सफर खुद शुरू किया। 

19 अगस्त : इसरो ने विक्रम लैंडर की कक्षा को और कम किया। 20 अगस्‍त को भी यही प्रक्रिया दोहराई गई। इसके बाद लैंडर मॉड्यूल 25 किलोमीटर x 134 किलोमीटर की कक्षा में पहुंचा। यानी उसकी चांद से न्‍यूनतम दूरी 25Km और अधिकतम दूरी 134 किलोमीटर रह गई। 

21 अगस्त : चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 के लैंडर से दोतरफा कम्‍युनिकेशन स्‍थापित किया। इसरो ने अपने ट्वीट में ‘वेलकम बडी' (स्वागत दोस्त) लिखकर लोगों को प्रक्रिया समझाई। लोगों को इसरो का यह अंदाज पसंद आया। 

22 अगस्त : इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) से ली गईं चांद की तस्‍वीरें रिलीज कीं। कैमरे ने 70 किलोमीटर की ऊंचाई से तस्‍वीर ली थी। इसरो ने बताया कि सभी सिस्‍टमों की रेगुलर जांच हो रही है। 

23 अगस्त : इसरो को उम्‍मीद है कि आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर उसके दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर लेगा।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.